CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ACB की बड़ी कार्रवाई, BEO और प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप 

ACB की बड़ी कार्रवाई, BEO और प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप 

By Newsdesk Admin 11/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ एसीबी ने शिक्षा विभाग में पदस्थ प्राचार्य, बीईओ, बाबू व शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते इन सभी को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार पीड़ित ईश्वर लाल भारती, सरकंडा बिलासपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उनकी शासकीय माध्यमिक शाला जरहागांव मुंगेली से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उपरांत जीपीएफ, पेंशन व ग्रेच्यूटी राशि का बिल निकालने के एवज में डीडीओ सह प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. पदमपुर, मुंगेली मालिक राम मेहर एवं बाबू हनी शर्मा के द्वारा 20,000 रुपए की मांग की गई थी।

पीड़ित द्वारा राशि देने के बाद भी बिल के एवज में 10,000 रूपये और रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित परेशान हो गया और रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव कर 8,000 रूपये में सहमति हुई। ट्रेप आयोजित कर आरोपी मालिक राम मेहर एवं हनी शर्मा को 8,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई।

सरगुजा के बीईओ, बाबू, शिक्षक गिरफ्तार

इसी तरह शिकायतकर्ता चमर साय पैकरा, सहायक शिक्षक, शा.क.पू.मा.शा. बागबहार जिला-जशपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की वह शा.क.पू.मा.शा. बोदा बतौली में पूर्व में पदस्थ था। जहां से स्थानांतरण पश्चात् बागबाहरा जशपुर से वेतन आहरण हेतु एलपीसी. (अंतिम वेतन प्रमाण पत्र) एवं सेवा पुस्तिका देने के एवज में कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर, जिला सरगुजा के बीईओ मिथिलेश सिंग सेंगर एवं सहायक ग्रेड -2 राजकुमार प्रसाद द्वारा ₹15000 रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसकी शिकायत पर एसीबी द्वारा ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी से मिथिलेश सिंह सेंगर , राजकुमार प्रसाद एवं उनके सहयोगी सहायक शिक्षक अनुराग बरेली को ₹15000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

Bilaspur Circuit House Controversy: CM दौरे में सर्किट हाउस गेट पर टकराव, भाजपा नेत्री-पुलिस आमने-सामने

Naxal Free India Debate: संसद में टकराए शाह-बघेल, ‘नक्सल-मुक्त भारत’ दावे पर सियासी घमासान

Newsdesk Admin 11/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

Religious Freedom Verdict : छत्तीसगढ़ में धार्मिक स्वतंत्रता…

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

Raipur De-addiction Center Abuse : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Amit Shah Statement Naxalism
Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

सीजी भास्कर, 31 मार्च। लोकसभा में नक्सलवाद पर…

Bilaspur Circuit House Controversy: CM दौरे में सर्किट हाउस गेट पर टकराव, भाजपा नेत्री-पुलिस आमने-सामने

Bilaspur Circuit House Controversy: छत्तीसगढ़ के Bilaspur में…

Naxal Free India Debate: संसद में टकराए शाह-बघेल, ‘नक्सल-मुक्त भारत’ दावे पर सियासी घमासान

Naxal Free India Debate: लोकसभा में नक्सलवाद पर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

Religious Freedom Verdict: घर में प्रार्थना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना अनुमति सभा मान्य

31/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

31/03/2026
Amit Shah Statement Naxalism
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

31/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Bilaspur Circuit House Controversy: CM दौरे में सर्किट हाउस गेट पर टकराव, भाजपा नेत्री-पुलिस आमने-सामने

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?