CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में बड़ा ऐलान: काजीपेट में बनेंगी 16-20 कोच वाली अत्याधुनिक MEMU ट्रेनें, कोयला परिवहन पर भी चर्चा

केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में बड़ा ऐलान: काजीपेट में बनेंगी 16-20 कोच वाली अत्याधुनिक MEMU ट्रेनें, कोयला परिवहन पर भी चर्चा

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर 25 जून केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच कोयला रसद और परिवहन दक्षता की समीक्षा के लिए मंगलवार (24 जून) को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. इस दौरान तेलंगाना में चल रही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर बातचीत हुई. बैठक में मंत्री वैष्णव ने रेड्डी को बताया कि भारतीय रेलवे छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए नई पीढ़ी की मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रहा है.

उन्होंने बताया कि 16-20 कोच वाली नई एमईएमयू ट्रेनें तेलंगाना के काजीपेट में रेल निर्माण इकाई (आरएमयू) में बनाई जाएंगी और विशेष रूप से त्यौहारी सीजन के दौरान गैर-शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान की जाएंगी. काजीपेट में रेल निर्माण इकाई (आरएमयू) का निर्माण 716 करोड़ रुपए के संशोधित लागत अनुमान के साथ किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य जनवरी 2026 तक पूरा होना है. इसके अलावा, उत्पादन की गतिविधि मई 2026 के आसपास शुरू होने का अनुमान है.मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया पोस्टकेंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘ माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी के साथ नई दिल्ली में एक सार्थक बैठक हुई.

तेलंगाना में चल रही और प्रस्तावित विभिन्न विकास पहलों पर चर्चा की. श्री वैष्णव जी ने बताया कि भारत सरकार छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए नई पीढ़ी की मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेनें शुरू करने जा रही है.’पीएम मोदी और रेल मंत्री का धन्यवाद’इसके आगे मंत्री ने कहा ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 16-20 कोच वाली ये नई MEMU ट्रेनें तेलंगाना के काजीपेट में रेल निर्माण इकाई (RMU) में बनाई जाएंगी.

ये ट्रेनें लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होंगी, खासकर त्योहारों के मौसम में. काजीपेट में RMU का निर्माण ₹716 करोड़ के संशोधित बजट से किया जा रहा है. तेलंगाना के लोगों की ओर से मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी को तेलंगाना के विकास और उन्नत रेलवे बुनियादी ढांचे के प्रति उनके निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं’.

NPS Rule Change 2025 : अब रिटायरमेंट पर 80% राशि एकमुश्त निकाल सकेंगे, एन्‍युटी अनिवार्यता घटी
‘अंधेरे में डूबा इलाका, एक घंटे तक धमाकों…’, जैसलमेर के लोगों ने बताया कितना खौफनाक था मंजर?
प्यार में पागलपन की हद: ब्रेकअप से बौखलाए आशिक ने प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला
PM Kisan Farmer ID Alert: छत्तीसगढ़ में 26 हजार से ज्यादा किसानों की अटकी सम्मान निधि, समय रहते नहीं कराया ये जरूरी काम तो कट जाएगी किस्त
युवक पर फायरिंग का आरोप : हत्या में मुख्य गवाह है शिकायतकर्ता, बोला- हमलावरों ने कट्टे से दो फायर किए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?