CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : वैशाली नगर विधानसभा की “तिरंगा रैली” में MLA रिकेश सेन के आह्वान पर 14 को भिलाई आएंगी सिने अभिनेत्री भाग्यश्री, 12 को सुपेला में सैकड़ों प्रतिनिधियों के साथ “तिरंगा यात्रा” से किया आगाज

Big Breaking : वैशाली नगर विधानसभा की “तिरंगा रैली” में MLA रिकेश सेन के आह्वान पर 14 को भिलाई आएंगी सिने अभिनेत्री भाग्यश्री, 12 को सुपेला में सैकड़ों प्रतिनिधियों के साथ “तिरंगा यात्रा” से किया आगाज

By Newsdesk Admin
13/08/2024
Share
सैकड़ों विधायक प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने विधायक के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

कल वैशाली नगर, कैम्प-2, राम नगर, हाउसिंग बोर्ड, नेहरू नगर, शांति नगर, जुनवानी, पावर हाउस में हर घर तिरंगा की जगाएंगे अलख

सीजी भास्कर, 13 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को विधायक रिकेश सेन द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेने मशहूर सिने अभिनेत्री भाग्यश्री भिलाई पहुंच रही हैं।

युवा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मना रहा है, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त को “तिरंगा रैली” का आयोजन होगा जिसमें हजारों लोग तिरंगा लहराते दुपहिया वाहन से सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करेंगे। इस रैली में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराने का संदेश देते हुए हर दिल में देश भक्ति की भावना को और भी मजबूत किया जाएगा।

श्री सेन ने बताया कि वैशाली नगर तिरंगा रैली में भाग लेने सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी भिलाई आ रही हैं। मैने प्यार किया से फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वालीं भाग्यश्री ने हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी लोगों का दिल जीता है। वो मीडिया कंपनी श्रृष्टि एंटरटेनमेंट की प्रमोटर भी हैं।

आपको बता दें कि 12 अगस्त को ही तिरंगा यात्रा का आगाज वैशाली नगर विधानसभा में हो चुका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकरलाल देवांगन, प्रवीण पाण्डेय, अरविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन सहित विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में सैकड़ों विधायक प्रतिनिधियों ने सुपेला और वैशाली नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों लोगों ने हाथ में तिरंगा लहराते पैदल मार्च किया। इसी तारतम्य में 14 अगस्त को तिरंगा रैली का सुबह साढ़े 10 बजे वैशाली नगर से आगाज होगा जिसमें हजारों लोग दुपहिया वाहन से नगर भ्रमण कर हर घर तिरंगा का आह्वान विधानसभा के नागरिकों से करेंगे। इस रैली में अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी शिरकत करने भिलाई आ रही हैं।

Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा
WhatsApp Privacy Case : WhatsApp की प्राइवेसी पर बड़ा सवाल, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के दावे कोर्ट में चुनौती
छ: दिन से पूर्वी साजा पहाड़ पर घूम रही बाघिन का वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सफल रेस्क्यू, एक्सपर्ट डॉक्टर्स टीम ने बाघिन को किया ट्रैंकुलाइज
नशीले टेबलेट बेच कर आरोपी ने खरीदी बाईक, 50 हजार की Alppazolam Tablet के साथ भिलाई के चार युवक बैकुंठ धाम मैदान से पुलिस गिरफ्त में, पूछताछ जारी
Durg Animal Cruelty Case: छावनी इलाके में घरेलू मवेशी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

Teacher Protest : TET अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में टीईटी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?