CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : पुलिस ने शहर का 50 से अधिक CCTV खंगाला 🛑 फुटेज छानने बाद जब कड़ाई से हुई पूछताछ, तोते की तरह बोल पड़ी लड़की, गैंगरेप का मामला निकला फर्जी 🛑 पड़ोसियों को फंसाने रची साजिश का पर्दाफाश

Big Breaking : पुलिस ने शहर का 50 से अधिक CCTV खंगाला 🛑 फुटेज छानने बाद जब कड़ाई से हुई पूछताछ, तोते की तरह बोल पड़ी लड़की, गैंगरेप का मामला निकला फर्जी 🛑 पड़ोसियों को फंसाने रची साजिश का पर्दाफाश

By Newsdesk Admin 23/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त। पड़ोसियों से रूपये ऐंठने की फिराक में एक परिवार के मां, बेटे और नाबालिग भतीजी ने ऐसी साजिश रची कि पुलिस के पेशानी पर बल पड़ गए। अपहरण और गैंग रेप की इस कथित घटना ने पूरे पुलिस विभाग के दिन रात का चैन और सुकून छीन लिया था। पूरे शहर में टीम निगम के सीसीटीवी कैमरे छानती रही मगर जिस कार में अपहरण हुआ वह दिखाई ही नहीं दी। उत्तर प्रदेश के झांसी की इस वारदात से साजिश के मंडराते बादल जब छंट गए तो पुलिस महकमे ने साजिश रचने वालों को हिरासत में ले उन्हें सलाखों के पीछे भेजा है।

आपको बता दें कि यूपी के झांसी में चलती कार में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला झूठा निकला। इस मामले पुलिस ने लड़की के साथ ही उसकी बुआ और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि लड़की किसी लड़के से प्रेम करती है और वह उससे शादी करने के लिए घर से भागकर बाहर निकली। घर से कुछ दूर जा कर उसने लड़के का इंतजार किया लेकिन जब लड़़का नहीं आया तो वह अपने बुआ के घर पर चली गई। जिसके बाद तीनों ने मिलकर पड़ोसियों को गैंगरेप में फंसाने की साजिश रची लेकिन पुलिस की तफ्तीश ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि पुलिस ने झांसी के स्मार्ट सीटी में जिस इलाके से लड़की के कार में अपहरण कर ले जाने की शिकायत मिली, उस क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले गए तो वहां कोई कार नजर नहीं आई बल्कि लड़की एक ऑटो में सवार होकर जा रही थी, पुलिस ने जब लड़की से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी तोते की तरह रट दी। लड़की और उसकी बुआ तथा बुआ के बेटे ने घर के पास के दो पड़ोसियों को फंसाने के लिए एक साजिश रची थी ताकि उनसे पैसा वसूला जा सके लेकिन जांच लड़की का आरोप झूठा निकला।

SP राजेश एस ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मनीष परिहार ने आरोप लगाया था कि 20 अगस्त 2024 को उसके मामा की लड़की सुबह 6 बजे काशीनगर के खेतों में गई थी, उसी समय गांव के तीन व्यक्ति उसके मामा की लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गए, उसके साथ दुष्कर्म किया तथा करौंदी माता मंदिर के पास छोड़कर भाग गए। तहरीर के आधार पर प्रेम नगर पुलिस ने धारा 137(2)/70(2) बीएनएस व 5जी/6 पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। जांच में लड़की का आरोप फर्जी निकला। पुलिस की पूछताछ में लड़की और उसकी बुआ तथा बेटे ने माना कि पड़ोसियों के फंसाने के लिए साजिश रची गई थी।

You Might Also Like

Petrol Diesel LPG Supply Sommittee : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर केंद्र का बड़ा फैसला, अमित शाह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमिटी

Gulf Tension: बसरा पोर्ट के पास तेल टैंकरों पर हमला, खाड़ी में बढ़ता संकट और वैश्विक बाजार पर असर

NDPS Court Verdict Raipur: गांजा तस्करी पर अदालत का सख्त फैसला, दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा; नशीली टैबलेट बेचने वाले युवक को 3 साल की कैद

Dog Photo On Admit Card : एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, परीक्षा से पहले परेशान हुआ उम्मीदवार

Induction Cooktop Demand Increase : देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर को लेकर अफरातफरी, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, सरकार ने कहा – सप्लाई सुरक्षित

Newsdesk Admin 23/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPS Amit Kumar ADG Panel
IPS Amit Kumar ADG Panel : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, जल्द मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ…

Pandwani Singer Tejan Bai Hospitalized
Pandwani Singer Tejan Bai Hospitalized : छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी

सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी…

CG Judicial Academy Bilaspur
CG Judicial Academy Bilaspur : प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री साय से की शिष्टाचार भेंट, न्यायिक सेवा में चयन पर दी शुभकामनाएं

सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी,…

Chhattisgarh Assembly: सड़क, हादसे और स्वास्थ्य सेवाओं पर सदन में गरमा सकता है माहौल, सरकार से मांगे जाएंगे जवाब

Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मौजूदा सत्र में…

Stock Market Crash: पश्चिम एशिया तनाव से बाजार में घबराहट, खुलते ही निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये साफ

Stock Market Crash : पश्चिम एशिया में बढ़ते…

You Might Also Like

Petrol Diesel LPG Supply Sommittee
देश-दुनिया

Petrol Diesel LPG Supply Sommittee : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर केंद्र का बड़ा फैसला, अमित शाह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमिटी

12/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Gulf Tension: बसरा पोर्ट के पास तेल टैंकरों पर हमला, खाड़ी में बढ़ता संकट और वैश्विक बाजार पर असर

12/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

NDPS Court Verdict Raipur: गांजा तस्करी पर अदालत का सख्त फैसला, दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा; नशीली टैबलेट बेचने वाले युवक को 3 साल की कैद

12/03/2026
Dog Photo On Admit Card
देश-दुनिया

Dog Photo On Admit Card : एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, परीक्षा से पहले परेशान हुआ उम्मीदवार

12/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?