CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले, पूर्व धर्मस्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा सत्र शुरू होने के पहले किया बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले, पूर्व धर्मस्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा सत्र शुरू होने के पहले किया बड़ा खुलासा

By Newsdesk Admin 23/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। कल सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। इस बीच शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एनजीओ को जो विदेशी फंडिंग हो रही है, उसका बड़ा हिस्सा धर्मांतरण में लगाया जा रहा है।

पूर्व धर्मस्व मंत्री व सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने इस विषय पर “CG भास्कर” से कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण की घटनाएं हो रही हैं और उसके कारण कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। धर्मस्व मंत्री रहते हुए मैंने मुख्यमंत्रीजी की सहमति से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक में संशोधन का प्रस्ताव, जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान करने की बात थी, वह लाने का निर्णय किया था। परंतु लगातार चुनाव के कारण वह संशोधन विधेयक नहीं आ पाया है। मैंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक में कड़े प्रावधान किए जाएं जिससे धर्मांतरण के कारण छत्तीसगढ़ की जो भौगोलिक स्थिति प्राकृतिक स्थिति और डेमोग्राफी चेंज हो रही है, विवाद उत्पन्न हो रहे हैं उसको रोकने के लिए धर्मांतरण के ऊपर में कड़ा कानून लाना चाहिए और छत्तीसगढ़ में एक नई बात सामने आ रही है कि इसके कारण हमारे वनवासी समुदायों में आपस में भी विवाद पैदा हो रहा है। कानून बनने से धर्मांतरण की घटनाओं पर रोक लगेगी और जो कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है वह भी नहीं होगी। जो पशु क्रूरता अधिनियम है, इस अधिनियम में भी कड़े कानून बनाना चाहिए क्योंकि लगातार छत्तीसगढ़ से गायों की तस्करी हो रही है और उसके कारण भी विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। पशुओं की तस्करी और गौ मांस के कारण व्यवस्था खराब हो रही है, जो अपराधी हैं चाहे वह धर्मांतरण करवाने वाले लोग हों या फिर पशु वध करने वाले, उनमें डर और भय पैदा हो इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 24 फरवरी से विधानसभा बजट सत्र में दोनों विषयों को लेकर कड़ा कानून बनाने पहल का सुझाव दिया है।

You Might Also Like

Minimata Mahtari Jatan Yojana : 20 हजार की मदद से बदलेगी मां और बच्चे की जिंदगी, जानिए कैसे मिलता है योजना का लाभ

Chhattisgarh High Court : 23 साल पुराने हत्याकांड में अब निर्णायक मोड़, हाईकोर्ट ने नहीं दी मोहलत, कल होगी आखिरी सुनवाई

Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत

Chhattisgarh Railway Demand: संसद में उठी छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी की मांग, सांसद फूलोदेवी नेताम ने गिनाईं लंबित परियोजनाएं

GST Update India : नए वित्तीय साल का असर जेब पर साफ, कहीं बढ़ा टैक्स, कहीं मिली राहत, जानिए क्या-क्या बदला

Newsdesk Admin 23/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Minimata Mahtari Jatan Yojana : 20 हजार की मदद से बदलेगी मां और बच्चे की जिंदगी, जानिए कैसे मिलता है योजना का लाभ

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित…

Chhattisgarh High Court : 23 साल पुराने हत्याकांड में अब निर्णायक मोड़, हाईकोर्ट ने नहीं दी मोहलत, कल होगी आखिरी सुनवाई

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार…

Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को…

Chhattisgarh Railway Demand: संसद में उठी छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी की मांग, सांसद फूलोदेवी नेताम ने गिनाईं लंबित परियोजनाएं

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं…

GST Update India : नए वित्तीय साल का असर जेब पर साफ, कहीं बढ़ा टैक्स, कहीं मिली राहत, जानिए क्या-क्या बदला

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। 1 अप्रैल से नए…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Minimata Mahtari Jatan Yojana : 20 हजार की मदद से बदलेगी मां और बच्चे की जिंदगी, जानिए कैसे मिलता है योजना का लाभ

01/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court : 23 साल पुराने हत्याकांड में अब निर्णायक मोड़, हाईकोर्ट ने नहीं दी मोहलत, कल होगी आखिरी सुनवाई

01/04/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत

01/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Railway Demand: संसद में उठी छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी की मांग, सांसद फूलोदेवी नेताम ने गिनाईं लंबित परियोजनाएं

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?