CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बांग्लादेश नरसंहार पर बड़ा खुलासा: शेख हसीना ने खुद दिए थे ‘शूट ऑन साइट’ के आदेश, BBC रिपोर्ट में दावा

बांग्लादेश नरसंहार पर बड़ा खुलासा: शेख हसीना ने खुद दिए थे ‘शूट ऑन साइट’ के आदेश, BBC रिपोर्ट में दावा

By Newsdesk Admin 09/07/2025
Share

सीजी भास्कर 9 जुलाई बांग्लादेश में पिछले साल छात्र प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सख्त आदेश दिया था. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के साथ पूर्व पीएम की बातचीत के लीक हुए ऑडियो से संकेत मिलते हैं कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को खोजकर गोली मारने के आदेश दिए थे. इस नए खुलासे से पहले से सामूहिक हत्याओं के मुकदमे का सामना कर रहीं शेख हसीना की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑडियो में शेख हसीना को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने सुरक्षा बलों को घातक हथियारों का इस्तेमाल करने और ‘जहां कहीं भी वे (प्रदर्शनकारी) मिलें,

उन्हें गोली मारने’ का निर्देश दिया है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक जुलाई और अगस्त 2024 के बीच की गई कार्रवाई में कम से कम 1,400 लोग मारे गए थे, क्योंकि बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में विवादित कोटा सिस्टम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था.विरोध प्रदर्शनों की वजह से ही बांग्लादेश में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार गिर गई और उन्हें 5 अगस्त, 2024 को भागकर भारत आना पड़ा. वह तब से भारत में हैं, हालांकि बांग्लादेश ने उन्हें प्रत्यर्पित करने के लिए भारत को औपचारिक अनुरोध भेजा है. लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है.विद्रोह के बाद अवामी लीग के ज्यादातर नेता और पिछली सरकार के कई अधिकारी अरेस्ट किए गए थे या विदेश में फरार हो गए थे, क्योंकि अंतरिम सरकार ने विद्रोह को दबाने के लिए की गई क्रूर एक्शन के आरोप में उन पर मुकदमा शुरू किया था,

जिसकी वजह से 5 अगस्त को 15 साल से ज्यादा पुरानी अवामी लीग सरकार गिर गई और हसीना को देश छोड़ना पड़ा था.आवामी लीग ने दी प्रतिक्रियाविद्रोह के दौरान सामूहिक हत्याओं की आरोपी हसीना पर बांग्लादेश में एक स्पेशल ट्रिब्यूनल में मुकदमा चल रहा है, इसलिए अभियोजकों ने ऑडियो टेप को उनके खिलाफ अहम सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. बांग्लादेश छोड़ने के बाद अपने पहले बयान में हसीना ने खुद को बेकसूर बताया था. लेकिन हालिया लीक ऑडियो से इस बात के संकेत मिलते हैं कि सीधे तौर पर हसीने की तरफ से ही प्रदर्शनकारियों के लिए ‘शूट ऑन साइट’ के ऑर्डर दिए गए थे.अवामी लीग के प्रवक्ता ने बीबीसी के इस लीक ऑडियो को खारिज कर दिया है. पार्टी ने लीक ऑडियो को बेबुनियाद और गैरकानूनी इरादे वाला बताया है.

ब्रिटेन स्थित एक मानवाधिकार अधिवक्ता, जो बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण (आईसीटी) को सलाह दे रहे हैं, ने कहा कि हसीना की भूमिका स्थापित करने के लिए ऑडियो टेप काफी अहम है.टोबी कैडमैन ने बीबीसी को बताया, ‘ये रिकॉर्डिंग उनके रोल को पुख्ता करने के लिए अहम है, ये एकदम साफ और कंफर्म है, साथ ही बाकी के तथ्यों से भी इसे समर्थन हासिल है. बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने शेख हसीना और उनके सहयोगियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की है. शेख हसीना, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल पिछले साल जुलाई में हुए विद्रोह के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराध के मामले में आरोपी बनाए गए हैं.

You Might Also Like

Khelo India Tribal Games Medal Tally: 8 गोल्ड के साथ कर्नाटक नंबर-1, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर संघर्ष जारी

Ram Navami Celebration Raipur: भक्ति, रोशनी और शोभायात्रा से गूंजा शहर, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Gariaband Bride Death Case: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

Newsdesk Admin 09/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo India Tribal Games Medal Tally: 8 गोल्ड के साथ कर्नाटक नंबर-1, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर संघर्ष जारी

Khelo India Tribal Games Medal Tally: छत्तीसगढ़ की…

Ram Navami Celebration Raipur: भक्ति, रोशनी और शोभायात्रा से गूंजा शहर, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ram Navami Celebration Raipur: रायपुर में रामनवमी का…

Gariaband Bride Death Case: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

Gariaband Bride Death Case: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले…

IAS Rajat Bansal Posting
IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर…

IPS Ratan Lal Dangi Suspension
IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हलचल…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo India Tribal Games Medal Tally: 8 गोल्ड के साथ कर्नाटक नंबर-1, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर संघर्ष जारी

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Celebration Raipur: भक्ति, रोशनी और शोभायात्रा से गूंजा शहर, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Gariaband Bride Death Case: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?