CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big News : हमसफ़र एक्सप्रेस AC कोच में नाबालिग लड़की “Bad Touch” का हुई शिकार 🛑 लखनऊ से कानपुर 100 किलोमीटर तक रेल्वे कर्मचारी को पीटते रहे यात्री, हो गई मौत, हत्या का अपराध दर्ज

Big News : हमसफ़र एक्सप्रेस AC कोच में नाबालिग लड़की “Bad Touch” का हुई शिकार 🛑 लखनऊ से कानपुर 100 किलोमीटर तक रेल्वे कर्मचारी को पीटते रहे यात्री, हो गई मौत, हत्या का अपराध दर्ज

By Newsdesk Admin 13/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चलती ट्रेन में एक रेलवे कर्मचारी की कुछ यात्रियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के बरौनी से नई दिल्ली जा रही 02563 हमसफर एक्सप्रेस में हुई है। मृतक रेलवे कर्मचारी पर नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप था। घटना हमसफर एक्सप्रेस की एक AC बोगी में हुई है। पुलिस ने मृतक रेलवे कर्मचारी की पहचान प्रशांत कुमार के रूप में की है। जहां मामले में नाबालिग लड़की की मां ने आरोप के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दी है वहीं मृतक रेलवे कर्मचारी के परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग से कथित तौर पर छेड़खानी के आरोप को लेकर यात्रियों ने प्रशांत कुमार की कई घंटे पिटाई की है। ये मामला लखनऊ से ट्रेन के निकलने के बाद ही सामने आया था, इसके बाद से ही प्रशांत के साथ यात्रियों ने पिटाई शुरू कर दी और ये पिटाई तब तक जारी रखी गई जब तक ट्रेन कानपुर तक नहीं पहुंच गई। बाद में कानपुर स्टेशन में जीआरपी को इस घटना की सूचना दी गई और जीआरपी ने आरोपी प्रशांत कुमार को हिरासत में लेकर पास के अस्पताल तक पहुंची। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने प्रशांत कुमार को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने जिस 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी उसका परिवार बिहार के सिवान से इस ट्रेन में चढ़ा था। जीआरपी के अनुसार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे AC बोगी के एम-1 कोच में सफर कर रही इस बच्ची के पास प्रशांत कुमार आया तो उसने देखा कि बच्ची की मां अभी शौचालय गई है। इसके बाद उसने बच्ची को अपनी सीट पर उसके साथ चलने को कहा। जब बच्ची उसके साथ उसकी सीट पर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। अपने साथ हुई छेड़खानी के बाद बच्ची रोने लगी और बाद में उसने पूरी घटना को अपनी मां को बताई। परिवार के अन्य लोगों ने उस कोच में सवार अन्य लोगों को भी बच्ची के साथ छेड़खानी की जानकारी दी। तब बच्ची के पिता और दादा और सभी यात्रियों ने मिलकर आरोपी रेल कर्मचारी को पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिस समय आरोपी की पिटाई शुरू की गई थी उस दौरान ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग पहुंच चुकी थी। इसके बाद यात्री आरोपी की तब तक पिटाई करते रहे जब तक ट्रेन कानपुर न पहुंच गई। बाद में यात्रियों ने इस घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे जैसे ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर पहुंची तो पुलिस ने आरोपी रेल कर्मी को हिरासत ले लिया। इसके बाद उसका मेडिकल कराने के लिए पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You Might Also Like

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

Newsdesk Admin 13/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mainpur Hailstorm Village
Mainpur Hailstorm Village : कश्मीर नहीं, गरियाबंद है ये-ओलों की चादर ने गांव को बना दिया ‘सफेद स्वर्ग’

सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले…

Women Empowerment
Women Empowerment : महिलाएं शिक्षित व हुनरमंद बनें, नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं

सीजी भास्कर, 18 मार्च। भिलाई में अखिल भारतीय…

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

सीजी भास्कर, 17 मार्च। भिलाई में आयोजित एक…

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी के Dr. Bhimrao…

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी रायपुर में मंगलवार…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

17/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

17/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

17/03/2026
देश-दुनिया

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?