Bigg Boss Tanya Mittal News: रियलिटी शो Bigg Boss 19 से चर्चा में आईं ग्वालियर की तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनके भाई अमितेश से जुड़ा है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजवानी को धमकी दी। वजह बनी एक funny reel, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि क्या तान्या मित्तल के पास सच में 100 bodyguards हैं।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर गुस्से में आया परिवार
तान्या मित्तल अक्सर अपने आलीशान घर और bodyguards को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। लोग उनकी लाइफस्टाइल और सुरक्षा घेरे को लेकर उत्सुक रहते हैं। इसी उत्सुकता में विश्वम पंजवानी ने एक मज़ेदार वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने Tanya Mittal 100 Bodyguards का ज़िक्र किया।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो तान्या के भाई अमितेश को नागवार गुज़रा और उन्होंने इनफ्लुएंसर को पहले सोशल मीडिया पर धमकियां दीं।
बॉडीगार्ड्स लेकर पहुंचा भाई, मचा हंगामा
Bigg Boss Tanya Mittal News: शिकायत के अनुसार, अमितेश गुस्से में अपने कुछ bouncers के साथ माधौगंज इलाके में विश्वम पंजवानी के घर तक पहुंच गए। वहां उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद इनफ्लुएंसर डरे हुए हैं और उन्होंने खुद को असुरक्षित बताया है।
पुलिस के पास पहुंचा मामला
विश्वम पंजवानी ने इस पूरे मामले की शिकायत माधौगंज थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले के सार्वजनिक होने के बाद अब तान्या मित्तल के भाई की मुश्किलें और बढ़ती नज़र आ रही हैं।
तान्या मित्तल की लाइफस्टाइल और चर्चाएं
Bigg Boss Tanya Mittal News को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है। उनकी लग्ज़री लाइफ और Tanya Mittal bodyguards हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। यही वजह है कि लोग उनकी वास्तविकता जानने की कोशिश करते रहते हैं। हालांकि इस बार मामला सीधे कानून तक पहुंच गया है।





