सीजी भास्कर, 09 मार्च। बिहार के हाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले (Bihar Cricket Match Violence) जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाने वाले एक युवक की कथित तौर पर भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
मैच देखने के दौरान हुआ विवाद
यह मामला महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार नाम का युवक गांव के कुछ लोगों के साथ मोबाइल पर मैच देख रहा था। इसी दौरान जब भारतीय टीम का विकेट गिरा तो वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए जश्न मनाने लगा।
बताया जा रहा है कि उसकी इस हरकत से वहां मौजूद कुछ लोग नाराज (Bihar Cricket Match Violence) हो गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया और गुस्साए लोगों ने कुंदन कुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
इलाज के दौरान हुई मौत
मारपीट में गंभीर रूप से घायल कुंदन कुमार को पहले महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे हाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया और बाद में पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इलाके में तनाव, पुलिस तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके (Bihar Cricket Match Violence) पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





