CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Election 2025 : महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव — तेजस्वी बने CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM

Bihar Election 2025 : महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव — तेजस्वी बने CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के पहले चरण से ठीक पहले, महागठबंधन ने आखिरकार सीटों के बंटवारे और नेतृत्व की गुत्थी सुलझा ली है। बुधवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया, जबकि मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) को डिप्टी सीएम पद का चेहरा बनाया गया।

“तेजस्वी ही होंगे बिहार के नए चेहरे”

अशोक गहलोत ने कहा कि “सबकी राय लेकर हमने तय किया है कि इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे, जबकि मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे।”
उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह के हालात बने हुए हैं, अब बदलाव वक्त की मांग है। बेरोजगारी, किसान संकट और युवाओं की निराशा के बीच जनता बदलाव चाहती है, और महागठबंधन वही विकल्प लेकर आया है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि, “हम सिर्फ सरकार बनाने नहीं, बल्कि बिहार बनाने आए हैं। लालू यादव जी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सभी महागठबंधन के नेताओं का आभार है जिन्होंने हम पर भरोसा जताया। हम उस भरोसे पर खरे उतरेंगे।” तेजस्वी ने NDA (National Democratic Alliance) पर निशाना साधते हुए कहा, “ये थके हुए लोग हैं, सिर्फ सत्ता के भूखे हैं। हमें सिर्फ तीस महीने का मौका दीजिए, हम वो करेंगे जो इन्होंने तीस साल में नहीं किया।”

कांग्रेस-आरजेडी में चला था तनाव, गहलोत ने सुलझाई गुत्थी

मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस और आरजेडी (RJD) के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। कांग्रेस के नेता शुरू में तेजस्वी को सीएम फेस बनाने पर सहमत नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक, पटना में हुई बैठक में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर मामला सुलझा लिया। इसके बाद कांग्रेस ने ‘तेजस्वी सरकार’ अभियान को समर्थन दे दिया। गहलोत ने कहा, “गठबंधन एकजुट है और हम चुनाव में मजबूती से उतरेंगे।”

पोस्टर विवाद पर बवाल

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए पोस्टर में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर थी। इस पर पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, “कांग्रेस के राहुल गांधी की तस्वीर भी शामिल होनी चाहिए थी, क्योंकि वोट उनकी छवि पर पड़ने वाले हैं।” उन्होंने कहा कि जब तक सीट विवाद हल नहीं होता, तब तक सभी दलों को कोई बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए।

NDA ने साधा निशाना

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। उनके अनुसार, “ये लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं, ऐसी पार्टियां सरकार नहीं चला सकतीं। कांग्रेस और आरजेडी की दोस्ती सिर्फ दिखावे की है।” कांग्रेस ने सीट शेयरिंग (Seat Sharing Deal) में निष्पक्षता की मांग की थी। मतभेद के चलते कई सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के उम्मीदवार आमने-सामने थे। अब लगभग सभी सीटों पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि छह सीटों पर कांग्रेस-आरजेडी, चार पर भाकपा-कांग्रेस और दो पर वीआईपी-आरजेडी के बीच विवाद था, जिसे बातचीत से सुलझा लिया गया है।

Lok Sabha 2024 Election: लोकसभा चुनाव में खर्च से ज्यादा कमाई कर गई बीजेपी, ढाई महीने में 4 हजार करोड़ से ज्यादा बढ़ गया बैंक बैलेंस
बड़ी खबर: पटना में दर्दनाक हादसा 🛑 शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 लोगों की थमी सांसें, शटरिंग खोल रहे थे मजदूर तभी फंस गए टंकी में
इस विधायक को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पार्टी बोली- ‘अपना हो या पराया…’
Big Breaking : नियम विरुद्ध अपात्रों को पट्टा बांटने वाले ADM और SDM का निलंबन आदेश जारी, 71 अपात्रों को कृषि भूमि पट्टा आबंटन का मामला गरमाया, जोन कमिश्नर की जांच जारी
Today’s Breaking : मानसून सत्र में NEET को लेकर विपक्ष का हंगामा 🟠 पीएम मोदी बोले – “गला घोंटने का काम किया” 🟢 कल पेश होगा आम बजट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) का दौर…

Bhilai Knife Attack Death
Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Bhilai Knife Attack Death :पुलिस की शुरुआती जांच…

Hanuman Ansh Movie Review
Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Hanuman Ansh Movie Review : हर दिन काम…

Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया
Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया

मैनपाट में नदी हादसा (Mainpat River Accident) सामने…

Bhilai Murder : लिफ्ट के विवाद में युवक की हत्या, दो स्कूटी से भागे आरोपी
Bhilai Murder : लिफ्ट के विवाद में युवक की हत्या, दो स्कूटी से भागे आरोपी

भिलाई में युवक की हत्या (Bhilai Murder) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?