CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार: विधायक जी ने महिला सिंगर को गाल से सटा कर दिए नोट, अश्लील गाने पर लगाए ठुमके; क्या होगी FIR?

बिहार: विधायक जी ने महिला सिंगर को गाल से सटा कर दिए नोट, अश्लील गाने पर लगाए ठुमके; क्या होगी FIR?

By Newsdesk Admin 10/03/2025
Share

सीजी भास्कर 10 मार्च बिहार के गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक जी का रंगीन मिजाज नजर आ रहा है. NDA की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान कई नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे थे.

इन्हीं में से एक MLA गोपाल मंडल थे, जो मंच पर महिला सिंगर को गाता हुए देख खुद को रोक नहीं पाए और वह फिर वह मंच पर चढ़ गए. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ मंच पर डांस किया बल्कि 500 रुपये नोट महिला के गाल में सटा कर उसे देने लगे.JDU के बड़बोले और दबंग विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा मे हैं. अपने पुराने अंदाज को उन्होंने फिर सार्वजनिक जगह पर प्रदर्शित किया. NDA होली मिलन समारोह में विधायक गोपाल मंडल पर सिर पर राजस्थानी साफा, रंगों में सराबोर कुर्ता और गले में माला पहने नजर आए.

इस दौरान वह कभी महिला कलाकार के ऊपर नोट फेरकर देते हुए दिख रहे हैं तो कभी कमर पकड़कर झूम रहे हैं.MLA गोपाल मंडल के डांस का वीडियो वायरलदरअसल विधायक जी के सामने गाना बज रहा हो और उनके शरीर मे थिरकन न आये ऐसा मुमकिन नहीं है. अब उनका एक डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो पिछले दिनों नवगछिया में हुए होली मिलन समारोह का है. इस कार्यक्रम में विधायक पुत्र आशीष मंडल भी मौजूद हैं. वीडियो में MLA गोपाल मंडल गानों की धुन में मग्न होकर महिला कलाकार के साथ हाथ पकड़ और कंधे पर हाथ रख डांस करते दिख रहे हैं.महिला कलाकार के साथ विधायक ने लगाए ठुमकेकभी महिला कलाकार मंच से नीचे उतारकर विधायक गोपाल मंडल के पास पहुच जाती है तो कभी विधायक जी मंच पर चले जाते हैं और हाथ पकड़कर ठुमके लगाते हैं.

यह एनडीए का होली मिलन समारोह है और विधायक गोपाल मंडल ने ही इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया था, जिसमें एनडीए नवगछिया के अधिकांश नेता मौजूद थे. जब कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो महिला गायक के द्वारा होली के गानों की बौछार की गई फिर क्या था. विधायक जी मंच पर पहुंच कर महिला कलाकार का हाथ पकड़कर डांस करने लगे.महिला के कंधे पर हाथ रख कर किया डांसइसके अलावा एक और वीडियो में विधायक गोपाल मंडल महिला गायक के कंधे पर हाथ रख कमर हिला रहे है और महिला कलाकार को रुपए हाथों में देने के बजाय महिला गायक के गाल में चिपकाते हुए नजर आ रहे हैं.

एक वीडियो में तो गोपाल मंडल वहां मौजूद अन्य महिलाओं को भी बुलाते हैं और फिर उनका कमर पकड़कर झूमने लगते हैं मानो आज ही पूरी फजीहत करवानी हो. बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं जब गोपाल मंडल महिला कलाकार और बार-बालाओं के साथ मंच पर ठुमके लगाते नजर आए हैं.चर्चा में वायरल वीडियोइससे पहले भी बार-बालाओं के साथ गोपाल मंडल के डांस का कई वीडियो सामने आ चुका है, जिसपर जवाब देते हुए विधायक ने भी कहा है कि मैं कलाकार आदमी हूं गाना सुनते ही मेरा डांस निकल जाता है. मैंने खगड़िया वाली भौजी फिल्म भी बनाया है मैं पुराना कलाकार हूं.

हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद विधायक के पद की गरिमा पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है.बिहार सरकार ने होली पर अश्लील गाने बजाने को लेकर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं, लेकिन यहां तो सत्तारुढ पार्टी का विधायक ही अश्लील गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या विधायक पर FIR होगी या नहीं?

You Might Also Like

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

Newsdesk Admin 10/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Agniveer Recruitment 2026 : युवाओं के लिए बड़ा मौका, फ्री कोचिंग के साथ सुनहरा अवसर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर से…

Chhattisgarh Ambulance Service : छत्तीसगढ़ की हेल्थ सर्विस को मिली रफ्तार, CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को किया रवाना

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Naxalism Victory Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक लगभग खत्म”…गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा दावा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

रायगढ़ में (Raigarh Crime Bust) के तहत पुलिस…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

31/03/2026
देश-दुनिया

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

31/03/2026
देश-दुनिया

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

31/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?