CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘बिहार को ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता की जरूरत’ पहले चिराग ने जाहिर की इच्छा अब पार्टी से उठ रही ये मांग

‘बिहार को ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता की जरूरत’ पहले चिराग ने जाहिर की इच्छा अब पार्टी से उठ रही ये मांग

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

22 अप्रैल 2025 :

Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मंगलवार को कहा कि उसके अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान चुनावी राज्य बिहार में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं और दावा किया कि राज्य को एक ऊर्जावान और दूरदृष्टि रखने वाले ‘फिट’ नेता की जरूरत है. राज्य में सियासी पारा बढ़ाने वाली टिप्पणियां करते हुए पासवान के करीबी सहयोगी एवं लोकसभा सदस्य अरुण भारती ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को एक साथ बैठकर निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि केंद्रीय मंत्री राज्य के एक ऐसे नेता हैं, जिनके पास दूरदृष्टि है और सभी जातियों और समुदायों में उनकी स्वीकार्यता है.

लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक ने कहा कि अन्य नेताओं में न तो दूरदर्शिता है और न ही उनकी स्वीकार्यता है. हालांकि, उन्होंने जद(यू) अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया. पासवान के बहनोई भारती ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार ने ‘‘शानदार काम’’ किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में इसकी विकास यात्रा अभी भी पीछे है.

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ा है. चुनाव के बाद जो भी सत्ता में आएगा, वह अगले 20 से 25 वर्षों के लिए राज्य की यात्रा को आगे बढ़ाएगा और उसे आकार देगा. यह केवल एक दूरदर्शी और स्वीकार्य नेता ही कर सकता है. मेरी पार्टी का मानना ​​है कि पासवान ‘फिट’ और सक्षम हैं तथा बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं.’’

पासवान ने खाली की गई जमुई लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए भारती ने केंद्रीय मंत्री की लोकप्रियता पर जोर देते हुए कहा कि पूरे राज्य के लोग उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. पासवान ने पिछले साल हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. भारती ने दावा किया कि पासवान जहां भी जाते हैं, वहां 50,000 से कम लोग नहीं जुटते हैं. लोजपा (रामविलास) राजग का तीसरा सबसे बड़ा घटक दल है, जिसमें बीजेपी और जद(यू) के अलावा कुछ छोटी पार्टियां भी शामिल हैं. 

हालांकि, बीजेपी और पासवान समेत राजग के घटक दलों ने अक्सर यह कहा है कि गठबंधन नीतीश के नेतृत्व में (बिहार विधानसभा) चुनाव लड़ेगा, लेकिन राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठते रहे हैं और विपक्षी दल इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. दरअसल चिराग पासवान ने हाल ही में कहा था कि वह बिहार की राजनीति में आना चाहते हैं.

लोजपा अपने नेता के लिए बड़ी भूमिका तलाश रही

विधानसभा चुनाव अभी करीब छह महीने दूर हैं, ऐसे में लोजपा (रामविलास) अपने नेता के लिए एक बड़ी भूमिका तलाश रही है. जद(यू) के साथ पार्टी के संबंध उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं और दोनों के बीच टकराव ने 2020 के चुनावों के दौरान बिहार में राजग से बाहर निकलने के लिए पासवान को प्रेरित किया था. उन्होंने जद(यू) के उम्मीदवारों वाले निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया था, जिससे उसकी कुल सीटों की संख्या में बड़ी गिरावट आई थी. हालांकि, पासवान की पार्टी केवल एक सीट ही जीत सकी थी.

Indigo Flight Emergency Landing Raipur : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत
एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला बदमाश पकड़ा गया, फरीदाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में किया गिरफ्तार
हनीमून मर्डर मिस्ट्री: सूटकेस में मिले मंगलसूत्र और अंगूठी ने खोली खूनी राज की परतें!
US Army Erbil Deployment : अर्बिल में अमेरिकी फौज की असाधारण तैनाती, 101वीं एयरबोर्न से जुड़े बड़े सैन्य अभियान के संकेत
कतर फैक्ट्री विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?