CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार: भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित 4 पुलिसकर्मी घायल

बिहार: भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित 4 पुलिसकर्मी घायल

By Newsdesk Admin 16/03/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मार्च बिहार (Bihar) के अररिया और मुंगेर के बाद अब भागलपुर में गस्त पर गई पुलिस बल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है. लोगों ने ईंट और पत्थर चलाए, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मामला बढ़ गया. 15 मार्च शनिवार की शाम तकरीबन 7 बजे भागलपुर जिले के कहलगांव में अंतिचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव में झगड़ा सुलझाने के लिए गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया.

लगातार ईंट-पत्थर चलने लगे और देखते ही देखते माहौल भयावह हो गया. इस घटना में कहलगांव अंतिचक थाना के सब-इंस्पेक्टर सहित तीन सिपाही और एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए.इतना ही नहीं हमला करने वालों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव करना शुरू कर दिया. पत्थरबाजी में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. हमलावर तब तक ईंट-पत्थर चलाते रहे, जब तक पुलिस गांव से निकल नहीं गई.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोइस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा गया है कि हमलावर पुलिस पर ईंट-पत्थर की बारिश कर रहे हैं और पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर किसी तरह भागते दिख रहे हैं. हमले की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई. सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए भागलपुर जिले के अंदर कहलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जहां उनका इलाज चल रहा है.advertisementवहीं, इसको लेकर अंतीचक थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि संजीव चौधरी के बयान के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है. हमले में शामिल हमलावर अपराधियों की पहचान पुलिस कर रही है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और विधि संवत उन्हें दंड भी दिया जाएगा.क्या है पूरा मामला?15 मार्च शनिवार शाम के करीब 7:00 बजे गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते यह विवाद बड़े लोगों तक पहुंच गया और बड़ा रूप ले लिया.

अब दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, पुलिस के पहुंचने से पहले बच्चों ने गिट्टी पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने भी ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में एक ASI सहित तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हो गए हैं. तत्काल घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, तत्काल माहौल शांत है. 

You Might Also Like

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

Newsdesk Admin 16/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Road Accident News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Surprise Ticket Checking Drive : दक्षिण पूर्व मध्य…

Truck Bike Collision
Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग…

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Live-in Relationship Death Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

Teacher Transfer Case
Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शिक्षक युक्तियुक्तकरण के दौरान…

You Might Also Like

Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?