CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Accident News : नेशनल हाईवे पर फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों के बेटों को वाहन ने कुचला, मौत

Bilaspur Accident News : नेशनल हाईवे पर फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों के बेटों को वाहन ने कुचला, मौत

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Bilaspur Accident News
Bilaspur Accident News

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। बिलासपुर चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कड़ार के आश्रित ग्राम भाटापारा में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा (Bilaspur Accident News) हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के किसानों की अधिकांश खेती भूमि नेशनल हाईवे किनारे स्थित है। आवारा मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या से परेशान किसानों ने सामूहिक रूप से फसल की रात्रिकालीन रखवाली का निर्णय लिया था।

इसी क्रम में 19 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे भाटापारा निवासी किसान अश्वनी यादव का पुत्र रितेश यादव (22) और दुर्गेश वर्मा (25), पिता स्वर्गीय रामचंद्र वर्मा, अन्य किसानों के साथ फसल की रखवाली के लिए हाईवे किनारे मौजूद थे। तभी शारदा चौक से पहले तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन (Bilaspur Accident News) ने दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि मृतक युवकों की पहचान की पुष्टि के बाद अज्ञात वाहन चालक (Bilaspur Accident News) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद दिवाली जैसे खुशियों भरे दिन पर पूरे भाटापारा गांव में मातम छा गया। जहां दीपों की रौशनी होनी थी, वहां दो नौजवानों की चिता जल उठी।

मृतक दुर्गेश वर्मा तीन बहनों में इकलौता भाई था, उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका था और वह परिवार का एकमात्र सहारा था। वहीं, रितेश यादव अपने माता-पिता, एक बहन और दो भाइयों के साथ रहता था। दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

MCB News : 52 एकड़ में जल क्रांति! ‘मोर गांव मोर पानी’ से बरदर बना पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल
Raipur railway track youth dies : दो दिन में दूसरी लाश मिलने से सनसनी
बैकुंठधाम में पिता के साथ स्कूटी से जा रही महिला को ठोकर मार भागा झारखंड पासिंग कार का चालक, FIR दर्ज
सचमुच बदल गए थे बच्चे, डीएनए टेस्ट में शिकायत करने वाली शबाना की जीत, साधना और शबाना को 18 दिन बाद मिले उनके अपने बच्चे
Weather alert in Chhattisgarh : 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 दिन तक बारिश-बिजली का खतरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 42 आरोपियों के खिलाफ चालान, अदालत में पेश किए 27 हजार पन्नों के दस्तावेज

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में जांच एजेंसी…

Maa Danteshwari Silver Coin
Maa Danteshwari Silver Coin : मां दंतेश्वरी के चांदी के सिक्के की कीमत बढ़कर 4100 रुपये हुई, अब देने होंगे 2000 रुपये ज्यादा

दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में मिलने वाले…

Blue Drum Murder Case
Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला

चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?