सीजी भास्कर, 28 फरवरी। न्यायधानी में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सकरी पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई (Bilaspur Brown Sugar Case) की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सकरी थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 27 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हमीद अंसारी (33) निवासी तैयबा चौक तालापारा, आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड के पास पारदर्शी जिपर पुड़िया में ब्राउन शुगर लेकर ग्राहक का इंतजार (Bilaspur Brown Sugar Case) कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में खुलासा: प्रयागराज से आती थी नशीली खेप
पूछताछ में हमीद ने बताया कि वह अपने साथियों अमन तिवारी (24) निवासी अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई (24) निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी के जरिए प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। पुलिस के मुताबिक नशीली सामग्री ईशांत मंडलोई के घर में रखी जाती थी।
इसके बाद पुलिस ने रामा लाइफ सिटी स्थित मकान में दबिश दी, जहां से 25 ग्राम गांजा, 4 नग चिलम और 2 लाइटर जब्त (Bilaspur Brown Sugar Case) किए गए। तलाशी के दौरान किसी प्रकार का पिस्टल या अन्य अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। मौके पर मौजूद अमन तिवारी को भी हिरासत में लिया गया।
थार कांड से जुड़ा कनेक्शन
पुलिस के अनुसार ईशांत सिंह मंडलोई हाल ही में चर्चित ‘थार कांड’ मामले में भी आरोपी है। तेज रफ्तार वाहन में चाकू लहराते घूमने के आरोप में दर्ज प्रकरण में वह पहले से जेल में है और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई झेल रहा है।
सकरी पुलिस ने हमीद अंसारी और अमन तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड (Bilaspur Brown Sugar Case) पर भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।






