CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Crime News : पूर्व पार्षद पति को कार में भरकर ले गए, फिर बरसाए लात-घूंसे और कड़े, फोड़ दी सिर व आंख

Bilaspur Crime News : पूर्व पार्षद पति को कार में भरकर ले गए, फिर बरसाए लात-घूंसे और कड़े, फोड़ दी सिर व आंख

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share
Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News

सीजी भास्कर, 10 मई : न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश (Bilaspur Crime News) को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति पर कथित तौर पर अपहरण के बाद जानलेवा हमला किया गया। हमले में उनके सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
  • लात-मुक्कों और कड़े से किया हमला
  • CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस Bilaspur Crime News

मिली जानकारी के अनुसार गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 निवासी पूर्व पार्षद के पति रोशन लाल पाटले का आरोपियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रोशन लाल पाटले को अपने कब्जे में लिया और सुनसान इलाके में ले गए।

लात-मुक्कों और कड़े से किया हमला

आरोप है कि सुनसान जगह पहुंचने के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रोशन लाल पाटले पर हमला शुरू कर दिया। पहले लात-मुक्कों से मारपीट की गई, फिर हाथ में पहने लोहे के कड़े से उनके सिर पर वार किए गए। हमले में वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। उनके सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस Bilaspur Crime News

घटना (Bilaspur Crime News) की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की गतिविधियों और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि रोशन लाल पाटले का पहले अपहरण किया गया और फिर उन पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक अपहरण की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की बेटी का MP में बजा डंका, न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव बनी मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की अध्यक्ष
UP योगी सरकार Big Break : बलिया बनारस से प्रयागराज गोरखपुर तक 31 एसडीएम की हुई तैनाती, यूपी में ताबड़तोड़ बदलाव
CG Breaking : सीनियर ASP और बटालियन उप सेनानियों का नई पदस्थापना आदेश जारी
Bhilai Accident News 🛑 भिलाई में ट्रक की चपेट से एक मौत, दो खडे़ ट्रेलर से जा टकराए, गंभीर हालत में पहुंचाए गए हास्पिटल
Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद धमतरी में बढ़ा तनाव, थाने का घेराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Education : गजराज पगारिया ने छत्तीसगढ़ को दी मजबूत शैक्षणिक पहचान

Chhattisgarh Education

Kondagaon Crime : पिता बना हैवान, 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Kondagaon Crime

Railway Station Accident : दर्दनाक हादसा, खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने की कोशिश में अधेड़ की मौत

Railway Station Accident

Chital Hunting
Chital Hunting : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार की वन्यजीव…

Suposhit Bachpan Abhiyan
Suposhit Bachpan Abhiyan : आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को खिलाए सुपोषण लड्डू

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  बलौदाबाजार जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?