CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डिप्टी कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, कहा- “मानसिक तनाव में कर रहे काम”

डिप्टी कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, कहा- “मानसिक तनाव में कर रहे काम”

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वे सीनियर और बुजुर्ग कर्मचारियों से अभद्रता करती हैं। उनके इस रवैए के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

Contents
  • कर्मचारियों से आए दिन करती हैं अभद्रता
  • पदाधिकारी बोले- डिप्टी कलेक्टर को हटाया जाए
  • मानसिक तनाव से जूझ रहे कर्मचारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने एडिशनल कलेक्टर ज्योति पटेल को हटाने की मांग कलेक्टर से की है।

संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों से लगातार अपमानजनक व्यवहार करती हैं, जिससे कर्मचारियों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

कर्मचारियों से आए दिन करती हैं अभद्रता

संघ के बैनर तले कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत करने पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल आए दिन कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करती हैं। सालों से कार्यरत बुजुर्ग कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणियां और दमनात्मक रवैए से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है।

संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि कई वरिष्ठ कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं और इसका असर उनके कार्य पर पड़ रहा है।

संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि कई वरिष्ठ कर्मचारी मानसिक दबाव में हैं और इसका असर उनके कार्य पर साफ झलक रहा है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि कार्यालय में भय का वातावरण बन गया है, जिससे कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन नहीं कर पा रहे।

पदाधिकारी बोले- डिप्टी कलेक्टर को हटाया जाए

संघ ने मांग की है कि कार्य-संस्कृति को बचाने और प्रशासनिक माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए ज्योति पटेल का तत्काल तबादला किया जाए।

संघ का कहना है कि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

मानसिक तनाव से जूझ रहे कर्मचारी

अपनी शिकायत में संघ पदाधिकारियों ने कहा है कि कार्यालयीन माहौल लगातार तनावपूर्ण होता जा रहा है।

अगर इसी तरह दमन का वातावरण बना रहा, तो कई कर्मचारी मानसिक रूप से टूट सकते हैं। इससे न केवल कार्यों में गिरावट आएगी, बल्कि प्रशासन की छवि पर भी असर पड़ेगा।
पाकिस्तान के 39 कंटेनर जब्त, UAE के रास्ते भारत आ रहा था सामान
Meerut Police Encounter: चेकिंग के दौरान बदमाश ने खोली फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली, 25 हजार का इनामी दबोचा गया
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग
Unity March Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी मृतकों की पहचान? समझिए पूरी प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Mobile Recharge Charges
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत

UPI Mobile Recharge Charges : मोबाइल रिचार्ज जैसे…

बलौदाबाजार में 28 हाथियों का डेरा, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट; धान की फसल को नुकसान

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28…

UPI MDR New Rules 2026
UPI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

UPI MDR New Rules 2026 : कैपिटल मार्केट…

दिशा सालियान मामले की जांच संभालेंगी CBI अधिकारी सीमा पाहुजा, कई चर्चित मामलों का रहा है अनुभव

दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच…

वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को आजीवन रेल यात्रा की सुविधा, 1 नवंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रक्षा मंत्रालय ने सेना, नौसेना और वायुसेना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?