सीजी भास्कर, 20 फरवरी। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए (Ganja Seizure Bilaspur) जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 14 किलो से अधिक गांजा बरामद किया, जिससे क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरकोना निवासी प्रमिला वर्मा अपने घर से गांजा बेचने का काम (Bilaspur Drug Smuggling) कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। जांच के दौरान महिला घर की सीढ़ियों पर बैठकर गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करते हुए मिली।
तलाशी लेने पर उसके पास से 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला का पति अदीप उर्फ टेंगना पहले ही गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल में है और उसके बाद महिला ने यह अवैध गतिविधि शुरू कर दी थी।
इसी तरह तारबाहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को पकड़ा, जो ओडिशा से गांजा लाकर बिलासपुर में खपाने की कोशिश (Bilaspur Drug Smuggling) कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 594 ग्राम गांजा, एक आईफोन और ट्रॉली बैग जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।






