CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Murder Case : बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर का मर्डर कर जलाया शव, ‘पाप’ धोने प्रयागराज गए… शराब पीते ही कातिलों ने उगल दिया सच

Bilaspur Murder Case : बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर का मर्डर कर जलाया शव, ‘पाप’ धोने प्रयागराज गए… शराब पीते ही कातिलों ने उगल दिया सच

By Newsdesk Admin 11/12/2025
Share
Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए ट्रक ड्राइवर हत्या कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा (Bilaspur Murder Case) किया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में अधजली हालत में मिले शव की पहचान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी 26 वर्षीय गोपाल कोल के रूप में हुई। वह ट्रक ड्राइवर था और बीते एक महीने से लापता बताया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अरुण मानिकपुरी (30) और धनेश लोधी उर्फ राजू (34) को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब के नशे में पहले विवाद किया, फिर हत्या कर शव जलाने की कोशिश की।

पुलिस जांच के अनुसार घटना की रात गोपाल शराब दुकान के पास शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां अरुण और धनेश भी सब्जी मंडी के पीछे शराब पीने पहुंचे थे। नशे (Bilaspur Murder Case) में हुई मामूली कहासुनी गाली-गलौज में बदली और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पत्थर उठाकर गोपाल के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को कूड़े के ढेर तक घसीटा और सबूत मिटाने के लिए उसे जला दिया। अपने शरीर और कपड़ों पर लगे खून के निशान छिपाने के लिए उन्होंने उसी जगह अपने कपड़े भी आग के हवाले कर दिए।

हत्या के बाद आरोपी अरुण घबराकर प्रयागराज भाग गया, जहां उसने गंगा स्नान और मुंडन कर ‘पाप’ धोने की कोशिश की। जबकि धनेश बिलासपुर में ही छिपा रहा। कुछ दिनों बाद अरुण वापस लौटा तो दोनों पहले की तरह साथ घूमने लगे। इसी दौरान शराब के नशे में उन्होंने अपने दोस्तों के सामने हत्या का राज खोल दिया। यह सूचना पुलिस तक पहुंची और मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक रणनीति (Bilaspur Murder Case) बनाई। सरकंडा और सिविल लाइन थाने के तीन आरक्षकों को शराबियों के भेष में शहर के अलग-अलग शराब अड्डों पर रेकी के लिए लगाया गया। लगातार निगरानी के बाद दोनों के ठिकानों का सुराग मिला। पुलिस ने तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर से अरुण को पकड़ा, जहां उसने पूछताछ में पूरी वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद धनेश को यतायात नगर से गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी सनकी और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। हत्या के बाद चार दिनों के भीतर उन्होंने मन्नाडोल में एक मेटाडोर में आग लगाने और एक वकील के घर में चोरी जैसे अपराध भी किए। पुलिस अब तक 4050 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और अन्य मामलों में भी दोनों आरोपियों पर कार्रवाई जारी है। यह पूरा मामला न केवल क्रूरता, बल्कि अपराधियों की मानसिकता का भी खतरनाक उदाहरण है, जिसने शहर को हिलाकर रख दिया है।

You Might Also Like

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk Admin 11/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Healthcare development in Bhilai Sector-9 Hospital

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

CM Electricity Bill Relief Scheme : छत्तीसगढ़ के…

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Raipur Child Labour Rescue : राजधानी Raipur के…

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown : छत्तीसगढ़ में अवैध…

Baramati incident
Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

सीजी भास्कर 13 मार्च Mangli Bai Rawate Death…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

13/03/2026
Baramati incident
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?