CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट, महिला मैनेजर ने दिया था लालच, 6 लड़कियां गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट, महिला मैनेजर ने दिया था लालच, 6 लड़कियां गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

Contents
  • तलाशी में मिले आपत्तिजनक सामान
  • मसाज के बहाने मैनेजर ने युवतियों को बुलाया
  • सभी युवतियां दूसरे जिलों की रहने वाली
  • सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत

पुलिस ने क्लाउड स्पा सेंटर में छापेमारी कर मैनेजर समेत 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है।

यह सभी लड़कियां दूसरे जिले की हैं, जिन्हें महिला मैनेजर ने मसाज करने के बहाने बुलाया, फिर देह व्यापार में धकेल दिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि, दयालबंद स्थित होटल इंटरसिटी के सामने गली में संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिस पर मुखबिर लगाकर इसकी जानकारी जुटाई गई। फिर बुधवार को स्पा सेंटर में दबिश दी गई।

तलाशी में मिले आपत्तिजनक सामान

पुलिस ने बताया कि, युवतियों से टीम ने अलग अलग पूछताछ की। साथ ही स्पा सेंटर की जांच की। इस दौरान स्पा में आपत्तिजनक चीजें भी मिली है।

इसे जब्त कर सभी युवतियों को थाने लाया गया है। पुलिस पकड़ी गई सभी युवतियों से पूछताछ कर रही है।

मसाज के बहाने मैनेजर ने युवतियों को बुलाया

युवतियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, स्पा मैनेजर गोल्डी ने उन्हें काम दिलाने के बहाने स्पा सेंटर में बुलाया, फिर यहीं काम कराने लगे।

यहां उन्हें मसाज करने कहा गया, लेकिन बाद में युवतियों को ज्यादा पैसे का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया गया।

युवतियों के बयान की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस स्पा सेंटर के मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है। युवतियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सभी युवतियां दूसरे जिलों की रहने वाली

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि, स्पा सेंटर (Spa center) में काम करने वाली युवतियां दूसरे जिलों से यहां पर आकर काम तलाश रही थीं। इसी दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर गोल्डी से पहचान हुई।

उसने काम का झांसा देकर युवतियों को स्पा सेंटर में बुलाया। इसके बाद यहां पर उसने युवतियों को देह व्यापार में धकेल दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत

बता दें कि, बिलासपुर शहर में स्पा सेंटरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अक्सर ऐसे सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं।

इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी सख्ती के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर ऐहतियात के तौर पर जांच की गई, जिससे ऐसे प्रतिष्ठानों की पारदर्शिता बनी रहे और कोई अवैध कारोबार न पनप सके।

पाकिस्तान का सपोर्ट कर बुरे फंसे तुर्किए-अजरबैजान, अकेले यूपी वालों ने ऐसे सिखा दिया सबक
BJP MLA Purandar Mishra was duped : खुद को बड़े नेता का पीए बताकर ऐंठे 10 हजार रुपए
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Srinivasan Death Malayalam Cinema: सिनेमा का वो साइलेंट स्ट्रॉन्ग पिलर, जो पर्दे के पीछे से भी चमकता रहा
Jora Maul : जोरा मॉल का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे शॉपिंग, फन और फैमिली एंटरटेनमेंट मिलेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?