CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में मेमू लोकल-मालगाड़ी की भीषण टक्कर, पांच की मौत, 25 से अधिक घायल

Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में मेमू लोकल-मालगाड़ी की भीषण टक्कर, पांच की मौत, 25 से अधिक घायल

By Newsdesk Admin 04/11/2025
Share
Bilaspur Train Accident
Bilaspur Train Accident

सीजी भास्कर, 04 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा (Bilaspur Train Accident) हुआ। गेवरारोड से आ रही मेमू लोकल ट्रेन ने लालखदान के पास खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेमू ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के गार्ड केबिन पर चढ़ गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Contents
ओवरस्पीड बनी हादसे की वजहलाइन संचालन बाधित, आंशिक बहाली शुरूअंधेरा और लाइट की कमी से बाधित हुआ रेस्क्यूरेलवे ने की मुआवजे की घोषणारेलवे हेल्पलाइन नंबर जारीप्रशासन ने दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे जीएम, डीआरएम, कमिश्नर, एसपी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को सिम्स, जिला अस्पताल और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर रिलीफ ट्रेन भेजी गई और एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया।

ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेन की रफ्तार तय सीमा से ज्यादा थी। रेलवे में हाल ही में ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत दिन में 15 किमी/घं. और रात में 10 किमी/घं. की गति से ट्रेनों को चलाने का नियम है। बताया जा रहा है कि मेमू ट्रेन चालक इस गति सीमा का पालन नहीं कर पाया और सामने खड़ी मालगाड़ी को देख अचानक ट्रेन रोक नहीं सका, जिससे यह हादसा हुआ।

लाइन संचालन बाधित, आंशिक बहाली शुरू

टक्कर अप लाइन में हुई, जिसके बाद रेलवे ने सुरक्षा के तहत अप, मिडिल और चौथी लाइन (Bilaspur Train Accident) को बंद कर दिया। लगभग तीन घंटे के बाद डाउन लाइन को खोला गया ताकि फंसी हुई ट्रेनों को नियंत्रित रूप से रवाना किया जा सके। सबसे पहले गोंडवाना एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

अंधेरा और लाइट की कमी से बाधित हुआ रेस्क्यू

हादसा शाम 4 बजे हुआ, लेकिन राहत कार्य देर शाम शुरू हो सका। रेलवे की लापरवाही से मौके पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते बचाव कार्य धीमा पड़ा। बाद में मोबाइल लाइट्स और जनरेटर के सहारे रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया।

रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा

रेल मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख

गंभीर रूप से घायलों को ₹5 लाख

सामान्य घायलों को ₹1 लाख

रेलवे ने कहा है कि घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी विभाग (Bilaspur Train Accident) उठाएगा।

रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —

बिलासपुर: 7777857335, 7869953330

चांपा: 8085956528

रायगढ़: 9752485600

पेंड्रा रोड: 8294730162

कोरबा: 7869953330

प्रशासन ने दी जानकारी

कमिश्नर और एसपी ने बताया कि बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। राहत टीमों ने ट्रेन के डिब्बों से कई घायलों को सुरक्षित निकाला है। रेल हादसे की संभावित वजह और जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जा रही है।

You Might Also Like

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

Newsdesk Admin 04/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Balodabazar Crime : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। बस्तर संभाग के सुदूर…

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Raigarh Agriculture News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर,10। कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज मामला…

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

सीजी भास्कर,10। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री जन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?