CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Train Accident Investigation : सीआरएस के समक्ष सभी 22 कर्मचारियों के बयान किए गए दर्ज

Bilaspur Train Accident Investigation : सीआरएस के समक्ष सभी 22 कर्मचारियों के बयान किए गए दर्ज

By Newsdesk Admin 08/11/2025
Share
Bilaspur Train Accident Investigation
Bilaspur Train Accident Investigation

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। मंगलवार को हुई मेमू और मालगाड़ी की भीषण टक्कर के मामले में जांच (Bilaspur Train Accident Investigation) का दायरा अब और गहराता जा रहा है। कोलकाता से पहुंचे रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (CRS) बी.के. मिश्रा ने दूसरे दिन भी बंद कमरे में 22 कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। गुरुवार को सात लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। कुल 29 कर्मचारियों से पूछताछ की जानी है।

Contents
तीन दिवसीय जांच दौरे पर पहुंचे सेफ्टी कमिश्नरमैकेनिकल विभाग से की गई गहन पूछताछरिपोर्ट 15 दिनों में आने की संभावनासहायक चालक का नहीं हो सका बयान

तीन दिवसीय जांच दौरे पर पहुंचे सेफ्टी कमिश्नर

इस दुर्घटना की जांच की जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड ने सेफ्टी कमिश्नर बी.के. मिश्रा को सौंपी है। वे तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे हैं और घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पहले दिन केवल सात कर्मचारियों (Bilaspur Train Accident Investigation) के बयान दर्ज हो सके थे।

बचे हुए कर्मचारियों को शुक्रवार सुबह आठ बजे डीआरएम कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। सुबह नौ बजे से सीआरएस जांच टीम ने बयान लेना शुरू किया। कर्मचारियों को उनके विभाग और जिम्मेदारी के आधार पर अलग-अलग सवाल पूछे गए।

मैकेनिकल विभाग से की गई गहन पूछताछ

सिग्नल विभाग के कर्मचारियों से पूछा गया कि घटना के वक्त मेमू ट्रेन के गुजरने के समय सिग्नल की स्थिति क्या थी। वहीं मैकेनिकल विभाग के कर्मचारियों से मेमू ट्रेन के परीक्षण और तकनीकी उपकरणों से संबंधित जानकारी मांगी गई। पूछताछ का यह सिलसिला रात आठ बजे तक जारी रहा। कर्मचारियों द्वारा दिए गए प्रत्येक बयान को जांच टीम के एक सदस्य ने बाकायदा रजिस्टर में अंकित किया। सभी 29 कर्मचारियों के बयान रिपोर्ट के साथ रेलवे बोर्ड को भेजे जाएंगे।

रिपोर्ट 15 दिनों में आने की संभावना

सामान्य परिस्थितियों में सीआरएस रिपोर्ट आने में एक से डेढ़ महीने का समय लगता है। लेकिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट (Bilaspur Train Accident Investigation) होगा कि दुर्घटना का असली कारण क्या था और किन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है। ज्ञात हो कि इस रेल हादसे में लोको पायलट समेत 11 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हुए थे।

सहायक चालक का नहीं हो सका बयान

बयान के लिए बुलाए गए रेल कर्मचारियों में मेमू ट्रेन की घायल सहायक चालक रश्मि राज भी शामिल थीं। हालांकि, वह फिलहाल अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। टीम ने उनका बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन जब उनके स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति का पता चला, तो बयान को बाद की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया। सहायक चालक की हालत अभी भी नाज़ुक बताई जा रही है। उनके हाथ, पैर, सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं और वह फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

You Might Also Like

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Newsdesk Admin 08/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Raigarh Crime News : रायगढ़ की शिव शक्ति…

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर के पॉश…

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Kanan Pendari Bilaspur News : बिलासपुर के कानन…

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Sakti Police Raid :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में…

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

11/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

11/04/2026
छत्तीसगढ़

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?