CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इनोवेशन और रिसर्च से विज्ञान को नई दिशा देने वाली बिलासपुर की बेटियां होंगी सम्मानित!

इनोवेशन और रिसर्च से विज्ञान को नई दिशा देने वाली बिलासपुर की बेटियां होंगी सम्मानित!

By Newsdesk Admin 26/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 फरवरी।

Contents
बच्चों को दी जाएगी रमन प्रभाव की जानकारीराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पुरस्कृत होने वाले व्याख्याताइसलिए हर साल मनाते हैं विज्ञान दिवस

विज्ञान के क्षेत्र में प्रभावी पढ़ाने के तरीके, इनोवेशन और रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालीं 15 लेक्चरर्स का 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा 14 पुरुष व्याख्याताओं ने भी विज्ञान में बेहतर काम किया है। इन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा।

28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन को याद किया जाता है। इस बार जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उसलापुर के श्री पदाक्षी ग्लोब स्कूल में 28 फरवरी की सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें विज्ञान के क्षेत्र में प्रभावी अध्यापन, इनोनेशन, रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 31 लेक्चरर्स को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।

बच्चों को दी जाएगी रमन प्रभाव की जानकारी

इसमें सबसे अधिक 15 व्याख्याता महिलाएं हैं, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। कार्यक्रम के दौरान इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। गौरतलब है कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए हर साल यह दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रसिद्ध भौतिक शास्त्र के विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को उनके रमन प्रभाव की खोज और विज्ञान के विकास में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पुरस्कृत होने वाले व्याख्याता

बिल्हा: विनोद व्यास, रिचा तिवारी, डॉ. प्रवीण मिश्रा, पदमिनी चंद्राकर, डॉ. धनंजय पांडेय, पदमा द्विवेदी, कामना पांडेय, पूजा दुबे, सुनील शर्मा, मधु जायसवाल, अंकिता प्रिया श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, सुष्मिता पांडेय।

कोटा: कुमार गौरव गुप्ता, सुशील कुमार पटेल, मीतेश कुमार नेमा, सुशीला मौर्य, महेंद्र सिंह राजपूत।

तखतपुर: गोपी वल्लभ दुबे, सूर्य प्रकाश सोनी, डॉ. आरपी कश्यप, डॉ. रश्मी सिंह ध्रुव, चेतना सिंह ठाकुर, सजल चक्रवर्ती, अनिता वर्मा, संगीता महिपाल।

मस्तूरी: डॉ. सुरभि पांडेय, शुभ्ररानी चतुर्वेदी, नीता वर्मा, दिलीप कुमार साहू, आरती कश्यप।

इसलिए हर साल मनाते हैं विज्ञान दिवस

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है, ताकि भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व को बढ़ावा दिया जा सके। इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है 28 फरवरी 1930 को भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमण ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी।

इसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य लोगों में विज्ञान के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाना है, ताकि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिले और नवाचार, अनुसंधान और विकास में सुधार हो।

You Might Also Like

पार्सल बम की सनसनी: एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को उड़ाने की साजिश नाकाम, स्पीकर में भरा था 2 किलो बारूद

जन्माष्टमी पर बड़ा हादसा टला: मटकी फोड़ते समय टूटा बांस, गिर पड़ी गोविंदाओं की टोली

उज्बेकिस्तान के छात्र करेंगे छत्तीसगढ़ में धान पर रिसर्च, आईजीकेवी का दौरा और सीएम साय से मुलाकात

विधायक रिकेश बोले 5 करोड़ की लागत से भिलाई में बनेगा “श्रीकृष्ण धाम”

सुबह संकेत, शाम अचानक राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव, मंत्रिमंडल विस्तार तारीख….फार्मूला तय…! कौन बन रहा “मंत्री” सुगबुगाहट तेज, “भैया, उड़ गई है नींद”

Newsdesk Admin 26/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ओडिशा: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में शिशु को जन्म देने का मामला, लेडी मैट्रन बर्खास्त और एएनएम निलंबित
Next Article छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल!

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

पार्सल बम की सनसनी: एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को उड़ाने की साजिश नाकाम, स्पीकर में भरा था 2 किलो बारूद

17/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

जन्माष्टमी पर बड़ा हादसा टला: मटकी फोड़ते समय टूटा बांस, गिर पड़ी गोविंदाओं की टोली

17/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

उज्बेकिस्तान के छात्र करेंगे छत्तीसगढ़ में धान पर रिसर्च, आईजीकेवी का दौरा और सीएम साय से मुलाकात

17/08/2025
ट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिकसांस्कृतिक

विधायक रिकेश बोले 5 करोड़ की लागत से भिलाई में बनेगा “श्रीकृष्ण धाम”

16/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?