CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indigo की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली आ रहे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली आ रहे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

पटना से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बर्ड हिट की वजह से पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. लैंडिंग के बाद इस फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है. इंडिगो यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम कर रही है. विमान में 175 यात्री सवार थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, करीब 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली आ रही इंडिगो का एक फ्लाइट बुधवार सुबह उड़ान भरने के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लौट आया क्योंकि पक्षी टकराने की वजह से उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट में सवार सभी 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

रनवे पर कुछ टुकड़ों में दिखा एक पक्षी

पटना एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “पटना से दिल्ली जाने वाले IGO5009 फ्लाइट के भारतीय समयानुसार सुबह 8:42 बजे उड़ान भरने के बाद पक्षी टकराने की जानकारी मिली. इसके बाद निरीक्षण किया गया तो रनवे पर कुछ टुकड़ों में एक पक्षी मृत मिला.”

फिर एप्रोच कंट्रोल यूनिट (Approach Control Unit) के जरिए फ्लाइट को भी इसकी जानकारी दी गई. एप्रोच कंट्रोल यूनिट से मैसेज मिला कि एक इंजन में कंपन के कारण फ्लाइट ने भी पटना वापस आने का अनुरोध किया है. इस दौरान लोकल स्टैंड-बाय घोषित कर दिया गया और फ्लाइट भारतीय समयानुसार सुबह 9:03 बजे रनवे 7 पर सुरक्षित रूप से उतर गया. फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.”

एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच पड़ताल की जाएगी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

कल वापस लौटी थी इंदौर-रायपुर फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर-रायपुर फ्लाइट को कल मंगलवार को उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी खराबी के चलते स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया जिसमें 51 यात्री सवार थे. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह इंदौर से उड़ान भरते हुए आकाश में करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था.

इससे पहले कल भी एक फ्लाइट की उड़ान में बाधा आई थी. गुजरात के सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में करीब 45 मिनट की देरी हुई, क्योंकि टेक ऑफ से पहले विमान के लगेज कंपार्टमेंट के दरवाजे पर मधुमक्खियों का झुंड देखा गया.

फिर ग्राउंड स्टाफ की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर खुले दरवाजे के किनारे से मधुमक्खियों को हटाया गया. इस वजह से सूरत-जयपुर फ्लाइट के उड़ान में करीब 45 मिनट की देरी हुई.

रेल कोच और इंजनों में लगेगा सुरक्षा का डिजिटल कवच, सभी डिब्बों में CCTV कैमरे लगाने का ऐलान
Al Falah Chairman Notice: इंदौर में चेयरमैन के बंगले पर कार्रवाई की तलवार, कैंट बोर्ड ने दिया 3 दिन का सख्त अल्टीमेटम
Hotel Fire : होटल अग्निकांड में पकड़ा गया फरार रसोइया, जांच में सामने आ सकती है चौंकाने वाली वजह
सीधी जिले के शिवपुरवा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल…
Raut Nach Jhanki National Jamboree: दुधरी बालोद में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकगौरव, बिलासपुर टीम को मिली राष्ट्रीय सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?