CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीजेपी ने झारखंड के मंत्री को बताया बांग्लादेशी मुसलमान, मच गया बवाल

बीजेपी ने झारखंड के मंत्री को बताया बांग्लादेशी मुसलमान, मच गया बवाल

By Newsdesk Admin 19/03/2025
Share

सीजी भास्कर 19 मार्च झारखंड में एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर करने के लिए NRC लागू करने वाला मुद्दा चर्चा में आ गया. घुसपैठ और NRC का जिन्न बाहर आने से राज्य में जमकर सियासत हो रही है. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने यह मांग की कि आदिवासियों की घटती जनसंख्या एक चिंता का विषय है.

संथाल परगना की तेजी से डेमोग्राफी बदल रही है और सभी को एकजुट होना चाहिए. राज्य में एनआरसी लागू करने की उन्होंने मांग कर दी.इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने हेमंत सोरेन की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्हें ही बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान करार दिया और झारखंड में एनआरसी लागू कर उन्हें झारखंड से बाहर करने की बात कह दी है. दरअसल, राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गिरिडीह में हुई हिंसा मामले में बीजेपी के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संदर्भ में कहा था कि वह छत्तीसगढ़ से आए हैं और उनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है, उन्होंने ऐसा कहा था मानो वह उनके बारे में नहीं जानते हैं.इसी मुद्दे पर रणधीर सिंह ने कहा कि रघुवर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और सम्मानित नेता हैं.

लगातार डॉक्टर इरफान अंसारी कभी रघुवर दास जी पर, तो कभी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर बयानबाजी करते है. उन्होंने पूछा कि इरफान अंसारी आप क्या हैं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष हैं. पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा, रघुवर दास तो झारखंड के स्थानीय हैं, लेकिन इरफान अंसारी आप बांग्लादेशी हैं और रोहिंग्या मुसलमान हैं. राज्य में हम लोग एनआरसी करवा कर आपको राज्य से बाहर भेजने का काम करेंगे.’ दोनों ने एक दूसरे को मानसिक रूप से पागल तक कह दिया है.बीजेपी ने क्या-क्या जताई चिंता?नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में मुसलमानों की आबादी को लेकर सवाल उठाया है कि उनकी आबादी में बेतहाशा वृद्धि हुई है. मरांडी ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या में बड़ी गिरावट और मुसलमानों की संख्या में वृद्धि देखी गई है. आदिवासी समाज की आबादी घटने से भविष्य में उनके लिए आरक्षित विधानसभा, लोकसभा की सीटें कम हो जाएंगी और सरकारी नौकरियों के अवसर भी सीमित रह जाएंगे, जो बेहद चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के हित में राज्य सरकार को झारखंड में NRC लागू करना चाहिए.वहीं, राज्य में एनआरसी लागू करने और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जो विपक्ष के लोग उठा रहे है, उन्हें भी पता है कि बांग्लादेशी घुसपैठ हुई ही नहीं है, बीजेपी वाले एनआरसी के मुद्दे पर केवल राजनीति में वापस आना चाहती है.

रही बात बाबूलाल मरांडी की, तो अगर वह आदिवासी हितैषी होते तो आदिवासियों के लिए रिजर्व सीट से चुनाव लड़ते, ना कि सामान्य सीट से. राज्य की जनता ने इन लोगों को चुनाव में बखूबी जवाब दे दिया है.‘आदिवासियों की आबादी नहीं घटी, भाजपाइयों की बढ़ी’वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के एनआरसी के मांग पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि बाबूलाल को मैं काफी गंभीर नेता मानता हूं, लेकिन उन्होंने आज सदन में जिस तरह मुस्लिम शब्द का इस्तेमाल किया है, लेकिन सच्चाई यह है आदिवासियों की आबादी नहीं घटती है बल्कि भाजपाइयों की आबादी बढ़ गई है. वहीं, इस पूरे मुद्दे पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि बीजेपी के पास सांप्रदायिक मुद्दों के अलावा कुछ बचा नहीं है. देश में सबसे ज्यादा घुसपैठ असम में हो रही है.

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

Newsdesk Admin 19/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
Donald Trump Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?