सीजी भास्कर, 2 मार्च। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार (BJP Councillor Arrest Chhattisgarh) किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर पंचायत जरहागांव का भाजपा पार्षद लोकेश उर्फ लक्की कश्यप भी शामिल है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत 1 मार्च को थाना जरहागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि ग्राम जरहागांव के कुछ युवक शमशान घाट के पास ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए जुटे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और सभी संदिग्धों को पकड़ लिया।
मौके से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,65,000 रुपये बताई (BJP Councillor Arrest Chhattisgarh) गई है। इसके अलावा 6 मोबाइल फोन (करीब 50,000 रुपये), होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 28 P 1199, अनुमानित कीमत 65,000 रुपये) और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (करीब 1,000 रुपये) जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 3,81,000 रुपये आंकी गई है।
नैनी प्रयागराज से लाते थे माल
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप ने स्वीकार किया कि वह उत्तरप्रदेश के नैनी प्रयागराज से नगद और ऑनलाइन भुगतान के जरिए ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और साथियों के साथ स्थानीय स्तर पर सप्लाई करता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
समीर कश्यप (24), सियाराम कश्यप (25), विरेंद्र श्रीवास (34), लोकेश उर्फ लक्की कश्यप (35), रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा (27)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नागरिकों से अपील (BJP Councillor Arrest Chhattisgarh) की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मुंगेली पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।






