CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किसान को पीटने वाली BJP-नेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

किसान को पीटने वाली BJP-नेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

By Newsdesk Admin 10/06/2025
Share

सीजी भास्कर , 10 जून |

कोरबा जिले में आदिवासी किसान से मारपीट मामले में एक नया मोड़ आया है। 9 जून को बीजेपी नेत्री ज्योति महंत ने किसान बलवंत सिंह कंवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मामला बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का है। वहीं, कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया की मांग पर बीजेपी नेत्री समेत 3 के खिलाफ FIR हो चुकी है।

वहीं इसे लेकर अब ज्योति महंत और किसान को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ज्योति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है वहीं, कुछ यूजर्स किसान को भी गलत ठहरा रहे है कि आखिर उसने गलती नहीं की तो माफी क्यों मांगी। आदिवासी समाज ने भी मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि 7 जून को ग्राम बरेडिमुड़ा का किसान बलवंत सिंह कंवर अपने बैल के साथ सड़क से गुजर रहा था। तभी ज्योति के साथ उसका विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। ज्योति समेत 3 लोगों ने उसे सड़क पर लेटाकर मारा था। किसान नशे में था। इसका वीडियो भी सामने आया था।

आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

पुलिस ने थाना परिसर में हुई मारपीट के मामले में भाजपा नेत्री और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं आदिवासी समाज एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

भाजपा नेत्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया

भाजपा नेत्री का आरोप है कि 7 जून की शाम करीब 5 बजे वह बांकीमोंगरा से कोरबा जा रही थीं। गजरा मुख्य मार्ग पर आदिवासी किसान ने उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उनका हाथ पकड़कर खींचा और गाली-गलौच की। उनके चिल्लाने पर आसपास के 5-7 लोग मदद के लिए आए।

पुलिस ने भाजपा नेत्री की शिकायत पर 9 जून को धारा 126(2), 74, 79, 296 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है।

You Might Also Like

Theft in Bhilai temple : भिलाई के कामाक्षी मंदिर से कैश चोरी, समिति ने लिखाई रपट

Gene Therapy India: कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने सस्ती जीन थेरेपी को दी मंज़ूरी

Fake Voters in Raipur: सांसद बृजमोहन बोले— फर्जी मतदाताओं के नाम हटेंगे, SIR सर्वे से एक लाख वोटर्स होंगे डिलीट

Kartik Purnima Celebration Korba: मां हसदेव के अभिषेक और 21000 दीपदान से नहाया पूरा शहर

Chain snatching in Bhilai : महिला की चैन खिंच स्कूटी सवार हुआ फरार

Newsdesk Admin 10/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Snowfall in North India
Snowfall in North India : पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, गुलमर्ग व पहलगाम में तापमान माइनस में

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय…

Theft in Bhilai temple : भिलाई के कामाक्षी मंदिर से कैश चोरी, समिति ने लिखाई रपट

Theft in Bhilai temple

Women Cash Transfer Schemes India
Women Cash Transfer Schemes India : महिलाओं को नकद सहायता योजनाओं पर 1.68 लाख करोड़ खर्च करेंगे 12 राज्य

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। देश के 12 राज्य…

Honeytrap Crypto Fraud Kanpur
Honeytrap Crypto Fraud Kanpur : हनीट्रैप में फंसाकर की 2.52 करोड़ की ठगी, कंबोडिया कनेक्शन का खुलासा

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। साइबर क्राइम पुलिस ने…

Shahjahanpur BSP Leader Murder
Shahjahanpur BSP Leader Murder : बसपा नेता को छत से फेंककर मार डाला, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। पुलिस की कथित बर्बरता…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Theft in Bhilai temple : भिलाई के कामाक्षी मंदिर से कैश चोरी, समिति ने लिखाई रपट

06/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्वास्थ्य

Gene Therapy India: कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने सस्ती जीन थेरेपी को दी मंज़ूरी

06/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Fake Voters in Raipur: सांसद बृजमोहन बोले— फर्जी मतदाताओं के नाम हटेंगे, SIR सर्वे से एक लाख वोटर्स होंगे डिलीट

06/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगधर्म

Kartik Purnima Celebration Korba: मां हसदेव के अभिषेक और 21000 दीपदान से नहाया पूरा शहर

06/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?