CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एडिशनल SP के सामने दंडवत हुए भाजपा विधायक, कहा – “कोई समस्या नहीं है लेकिन आप मुझे गुंडों से मरवाना चाहते हैं”

एडिशनल SP के सामने दंडवत हुए भाजपा विधायक, कहा – “कोई समस्या नहीं है लेकिन आप मुझे गुंडों से मरवाना चाहते हैं”

By Newsdesk Admin 10/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। एक BJP विधायक  का वीडियो सोशल मीडिया पर आज वायरल हुआ है, विडियो में विधायक को एक सीनियर पुलिस अफसर के पैरों में गिरते हुए और यह आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी गुंडों से उनकी ‘हत्या’ करवाना चाहते हैं। वायरल वीडियो में दंडवत प्रणाम करते दिखाई दे रहे विधायक प्रदीप पटेल हैं जो कि मऊगंज जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुराग पांडेय के सामने दंडवत होकर फर्श पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

देखिए विधायकजी का दंडवत प्रणाम करते वायरल हुआ विडियो 👇

https://www.facebook.com/share/v/x7ksxuu63W25gbiq

विडियो में मऊगंज के विधायक को ASP पांडे से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिस कर्मियों ने गुंडों से उन्हें ‘मार’ डालने के लिए कहा है। जबकि ASP पांडेय अपनी ओर से सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक के दावे का खंडन करते हुए सुने जा सकते हैं।

आपको बता दें कि MLA पटेल ने मऊगंज जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और रीवा जोन के महानिरीक्षक (IG) को एक पत्र भेजा था जिसमें क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ व्यापार की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया गया। मऊगंज एसपी रसना ठाकुर ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने पटेल का पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पत्र में पटेल ने मादक पदार्थ व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उन्होंने हाल ही में जिले में गांजा और प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों की जब्ती का भी जिक्र किया।

एसपी ने बताया कि विधायक ने पुलिस को कुछ विवरण और सूचनाएं दी हैं और उन पर कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गई हैं।सूत्रों से इस मामले की मिली जानकारी के अनुसार विधायक पटेल संबंधित मुद्दे पर आईजी से मिलने रीवा भी गए थे लेकिन उनसे नहीं मिल पाए।

आईजी (रीवा जोन) को संबोधित पत्र में BJP विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई के अभाव में मऊगंज जिले में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार बढ़ रहा है। पटेल ने आगे दावा किया कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है और जिले में हत्या, बलात्कार, चोरी और लूट सहित अपराध बढ़ रहे हैं।

वीडियो में एएसपी पांडेय विधायक से पूछते सुनाई दे रहे हैं कि समस्या क्या है? जवाब में पटेल कहते सुनाई देते हैं कि कोई समस्या नहीं है, लेकिन आप मुझे गुंडों से मरवाना चाहते हैं। विधायक पटेल कहते सुनाई देते हैं कि गुंडों ने कहा है कि एएसपी और आईजी ने उन्हें उन्हें मारने और इनाम पाने के लिए कहा था। वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका। इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने इस क्लिप का इस्तेमाल यह दावा करने में किया कि भाजपा शासित राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ‘X’ पर वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट में कहा कि मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पुलिस अधिकारियों के सामने झुककर अपनी सुरक्षा की भीख मांग रहे हैं। यह कांग्रेस के इस दावे का सबूत है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

You Might Also Like

Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क

Raipur Property Tax Action: बकाया नहीं चुकाने पर निगम का सख्त कदम, 6 व्यावसायिक परिसर सील

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

Raipur Road Accident: राजधानी में रफ्तार की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत

Newsdesk Admin 10/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta AI Facebook
Meta AI Facebook : एक फोटो, ढेर सारा जादू – Facebook पर अब प्रोफाइल भी बोलेगी, हिलेगी, मुस्कुराएगी

सीजी भास्कर, 13 फरवरी। सोशल मीडिया पर पहचान…

Chilphi Ghat Truck Overturn
Chilphi Ghat Truck Overturn : एक रात में दो हादसे, कहीं मातम तो कहीं थमी गाड़ियां… छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अफरा-तफरी

सीजी भास्कर, 13 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला…

Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क

सीजी भास्कर, 13 फरवरी | छत्तीसगढ़ में मौसम…

Raipur Property Tax Action: बकाया नहीं चुकाने पर निगम का सख्त कदम, 6 व्यावसायिक परिसर सील

सीजी भास्कर, 13 फरवरी | छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

सीजी भास्कर, 13 फरवरी | छत्तीसगढ़ की राजधानी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Weather Update: दो Western Disturbance की दस्तक से रात का पारा चढ़ेगा, दिन रहेगा शुष्क

13/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Property Tax Action: बकाया नहीं चुकाने पर निगम का सख्त कदम, 6 व्यावसायिक परिसर सील

13/02/2026
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

13/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?