CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP छत्तीसगढ़ में 11 से 25 जनवरी तक निकालेगी संविधान गौरव यात्रा, नारायण चंदेल होंगे संयोजक, सह संयोजक विधायक खुशवंत साहेब सहित टीम घोषित

BJP छत्तीसगढ़ में 11 से 25 जनवरी तक निकालेगी संविधान गौरव यात्रा, नारायण चंदेल होंगे संयोजक, सह संयोजक विधायक खुशवंत साहेब सहित टीम घोषित

By Newsdesk Admin 09/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 11 से 25 जनवरी तक भारतीय संविधान के 75वें वर्ष की गौरवशाली यात्रा निकालने जा रही है। इस परिप्रेक्ष्य में संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति भी गठित की गई है। प्रदेश स्तरीय समिति के संयोजक पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बनाए गए हैं। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब समिति के सह संयोजक होंगे और नीलकंठ टेकाम, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय और किरण बघेल को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी अभियान को लेकर समिति की एक विस्तृत बैठक हो रही है जिसमें प्रदेश स्तर पर अभियान के सफल संचालन की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

संविधान गौरव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल ने बताया कि 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 11 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी प्रदेशों की राजधानी एवं प्रमुख केन्द्रों पर 50 गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इन गोष्ठियों में केन्द्र सरकार के मंत्रीगण एवं भाजपा नेताओं का संबोधन होगा। इसी प्रकार सभी जिला केन्द्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय और सभी शिक्षण संस्थानों में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ विषय पर क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं कालेज संपर्क के माध्यम से युवाओं में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जायेगा। अनुसूचित जाति बहुल जिलों में रैली एवं सभा का आयोजन के आलावा 25 जनवरी को सभी मंडलों पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर के भारतीय संविधान के प्रस्तावना एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे व संक्षिप्त में इस पर चर्चा करेंगे।

You Might Also Like

छात्रा आत्मदाह मामला: ABVP नेता समेत दो और आरोपी गिरफ्तार…

सुरक्षा पर सवाल: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला सांसद से चेन लूट, AAP ने BJP पर साधा निशाना …

रेस्टोरेंट में ‘हड्डी’ ड्रामा: खुद डाली हड्डी, फिर लगाया वेज थाली में मिलने का आरोप…

फर्जी वोटर विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब – कांग्रेस के आरोपों को बताया आधारहीन

भारत पर ट्रंप के करीबी की धमकी: “अगर रूस से तेल नहीं रोका तो 100% टैरिफ झेलो” – अमेरिका-भारत ट्रेड वॉर?

TAGGED: BJP Breaking, Bjp breaking news, Breaking news, Chhattisgarh, india, Mla khushwant saheb
Newsdesk Admin 09/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article छत्‍तीसगढ़ के दक्षिण बस्‍तर समेत 4 जिलों में खुलेंगे NDPS न्‍यायालय, राज्‍य सरकार ने जारी की अधिसूचना
Next Article प्रेमिका के पति को New Year🎊 पार्टी देने बुलाया और विडियो कॉल कर प्रेमिका को दिखाया LIVE मर्डर, आरोपी प्रेमी से 3 मोबाइल और मर्डर के दौरान उपयोग में लाया पत्थर जब्त

You Might Also Like

अन्यअपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंग

छात्रा आत्मदाह मामला: ABVP नेता समेत दो और आरोपी गिरफ्तार…

04/08/2025
अपराधराजनीतिराज्य

सुरक्षा पर सवाल: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला सांसद से चेन लूट, AAP ने BJP पर साधा निशाना …

04/08/2025
अजब-गजबअन्यअपराधट्रेंडिंगदेश-दुनिया

रेस्टोरेंट में ‘हड्डी’ ड्रामा: खुद डाली हड्डी, फिर लगाया वेज थाली में मिलने का आरोप…

04/08/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

फर्जी वोटर विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब – कांग्रेस के आरोपों को बताया आधारहीन

04/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?