CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मलाड में अवैध निर्माण के लिए BMC ने भेजा नोटिस, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मलाड में अवैध निर्माण के लिए BMC ने भेजा नोटिस, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

By Newsdesk Admin 18/05/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मई। मुंबई के मड इलाके में अवैध इमारतों को हटाने के लिए बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) गंभीर हो गई है। अब इस सूची में मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हो गया है।

दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता को मलाड के एरंगल गांव में एक भूखंड पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मिथुन को अब यह बताना होगा कि निर्माण को क्यों नहीं गिराया जाना चाहिए। अगर वह जवाब नहीं देते या इसका औचित्य साबित करने में विफल रहते हैं, तो बीएमसी का कहना है कि वे इसे ध्वस्त कर देंगे।

अभिनेता को संभावित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह कोई एक मामला नहीं है। बीएमसी ने मड एरिया में 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों को चिन्हित किया है, जिनमें कुछ बंगले भी शामिल हैं जो कथित तौर पर फर्जी लेआउट प्लान का इस्तेमाल करके बनाए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि वे मई के अंत तक ऐसी सभी अवैध इमारतों को हटाने की योजना बना रहे हैं।

बीएमसी सूत्रों के मुताबिक, ‘एरंगल गांव में हीरा देवी मंदिर के पास निरीक्षण के दौरान दो एक से अधिक मेजेनाइन मंजिला इमारतें, एक ग्राउंड फ्लोर स्ट्रक्चर और ईंटों, लकड़ी, कांच और एसी शीट से बनी तीन अस्थायी निर्माण पाए गए। ये संरचनाएं सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लिए बिना क्षेत्र में बनाई गई हैं, जिसके लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।’

बीएमसी ने मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 351 (1ए) के तहत मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 10 मई से एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। उनसे यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि कथित निर्माण को क्यों न हटाया जाए, उसमें बदलाव क्यों न किया जाए या फिर उस जगह का इस्तेमाल क्यों न बंद किया जाए. अगर वह समय पर जवाब देने में विफल रहते हैं, तो नगर निकाय संरचना के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह के उल्लंघन मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 475 ए के अंतर्गत आते हैं, जिसके लिए जुर्माना और यहां तक कि जेल भी हो सकती है। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती ने बीएमसी नोटिस पर कहा, ‘मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं कराया है और मेरे पास कोई अनधिकृत संरचना नहीं है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपना जवाब भेज रहे हैं।’

You Might Also Like

Flipperachi India Tour Cancelled : मिडिल ईस्ट तनाव का असर, ‘FA9LA’ सिंगर फ्लिपराची का भारत दौरा रद्द, UN40 फेस्टिवल में नहीं देंगे परफॉर्मेंस

Dog Photo On Admit Card : एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, परीक्षा से पहले परेशान हुआ उम्मीदवार

Commercial LPG Supply Limited: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सप्लाई सीमित, सरकार ने कहा—घरेलू LPG का पर्याप्त स्टॉक; शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी

Raigarh Municipal Action: सफाई और सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर सख्ती, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट; निगम ने अनुबंध किया रद्द

Induction Cooktop Demand Increase : देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर को लेकर अफरातफरी, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, सरकार ने कहा – सप्लाई सुरक्षित

Newsdesk Admin 18/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramvichar Netam grant demands
Ramvichar Netam grant demands : मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50,537 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित

सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार…

OP Choudhary Grant Demands Passed
OP Choudhary Grant Demands Passed : छत्तीसगढ़ विधानसभा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए 11,470 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

सीजी भास्कर, 12 मार्च। विधानसभा में बुधवार को…

Flipperachi India Tour Cancelled
Flipperachi India Tour Cancelled : मिडिल ईस्ट तनाव का असर, ‘FA9LA’ सिंगर फ्लिपराची का भारत दौरा रद्द, UN40 फेस्टिवल में नहीं देंगे परफॉर्मेंस

सीजी भास्कर, 12 मार्च। फिल्म Dhurandhar के चर्चित…

Dog Photo On Admit Card
Dog Photo On Admit Card : एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, परीक्षा से पहले परेशान हुआ उम्मीदवार

सीजी भास्कर, 12 मार्च। बिहार के रोहतास जिले…

Commercial LPG Supply Limited: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सप्लाई सीमित, सरकार ने कहा—घरेलू LPG का पर्याप्त स्टॉक; शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी

छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कमर्शियल एलपीजी…

You Might Also Like

Flipperachi India Tour Cancelled
मनोरंजन

Flipperachi India Tour Cancelled : मिडिल ईस्ट तनाव का असर, ‘FA9LA’ सिंगर फ्लिपराची का भारत दौरा रद्द, UN40 फेस्टिवल में नहीं देंगे परफॉर्मेंस

12/03/2026
Dog Photo On Admit Card
देश-दुनिया

Dog Photo On Admit Card : एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, परीक्षा से पहले परेशान हुआ उम्मीदवार

12/03/2026
Induction Cooktop Demand Increase
देश-दुनिया

Induction Cooktop Demand Increase : देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर को लेकर अफरातफरी, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, सरकार ने कहा – सप्लाई सुरक्षित

12/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?