सीजी भास्कर, 13 फरवरी। ढाका में गुरुवार को हुए आम चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (बीएनपी) ने स्पष्ट बहुमत हासिल (BNP Landslide Victory) करते हुए करीब 20 साल बाद सत्ता में जोरदार वापसी की है। 299 सदस्यीय संसद में बीएनपी ने 209 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत के लिए जरूरी 150 का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।
चुनाव परिणामों के अनुसार, Jamaat-e-Islami के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 70 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत हासिल की है। इन नतीजों के साथ ही 2008 से 2024 तक सत्ता में रही Awami League का लंबे समय का शासन समाप्त हो गया है।
इस जीत के साथ ही बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव (BNP Landslide Victory) लड़ा था और दोनों पर जीत दर्ज की है। वे पिछले वर्ष दिसंबर में 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे थे, जिसके बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता तेज हो गई थी।
यह चुनाव बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास में एक और वजह से खास माना जा रहा है। करीब 35 वर्षों बाद देश को एक पुरुष प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। इससे पहले 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद 1991 से 2024 तक सत्ता की कमान केवल दो महिला नेताओं – शेख हसीना और खालिदा जिया – के हाथों में रही।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीएनपी की यह जीत सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बांग्लादेश की राजनीति में नए संतुलन और नई दिशा (BNP Landslide Victory) की शुरुआत है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि नई सरकार घरेलू राजनीति, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में किस तरह के फैसले लेती है।




