CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ब्रह्मकुमारीज प्रमुख दादी रतनमोहिनी का 101 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद में ली अंतिम सांस, उनके नाम से है वर्ल्ड रिकार्ड

ब्रह्मकुमारीज प्रमुख दादी रतनमोहिनी का 101 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद में ली अंतिम सांस, उनके नाम से है वर्ल्ड रिकार्ड

By Newsdesk Admin 09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल। राजस्थान के सिरोही जिले के प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख और संस्था की प्रमुख प्रशासक राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का 101 साल की उम्र में निधन हो गया.

अहमदाबाद के जाइडिस अस्पताल में सोमवार की रात 1.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके पार्थिक शरीर को मुख्यालय शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हाल में अंतिम दर्शनार्थ के लिए रखा गया है. 10 अप्रैल की सुबह 10 बजे राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आप आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर थीं. आप सदैव प्रकाश, ज्ञान और करुणा के रूप में याद की जाएंगी. आपकी जीवन यात्रा सादगी और सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता में निहित रही. आपकी विनम्रता, धैर्य, विचारों की स्पष्टता और दयालुता सदा याद रही. दुख की घड़ी मैं ब्रह्माकुमारीज़ के साथ हूं.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सीएम भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका और सीएम विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधान पर गहरी संवेदना जाहिद की है.

देश और दुनिया में शोक की लहर : दादी रतनमोहिनी के निधन परसे संस्थान के विश्व भर में फैले सेवाकेंद्रों और साधकों में शोक की लहर है. मुख्यालय में अखंड योग-साधना का दौर जारी है.

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है उनकी युवा पदयात्रा : बता दें कि 4 साल पहले दादी हृदयमोहिनी के देहावसान के बाद दादी रतनमोहिनी मुख्य प्रशासिका बनीं थीं. पिछले 40 साल से आप संस्थान के युवा प्रभाग की अध्यक्षा रहीं. दादी रतनमोहिनी के नेतृत्व में वर्ष 2006 में भारत भर में निकाली गई युवा पदयात्रा को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था. 2014 को गुलबर्गा विश्वविद्यालय ने दादी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा था.

88 साल पहले ब्रह्मकुमारीज से जुड़ी थीं दादी : रतनमोहिनी 13 वर्ष की आयु में ही ब्रह्माकुमारीज से जुड़ गई थीं. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण में समर्पित कर दिया. 101 वर्ष की आयु में भी दादी की दिनचर्या अलसुबह ब्रह्ममुहूर्त में 3.30 बजे से शुरू हो जाती थी. सबसे पहले वह परमपिता शिव परमात्मा का ध्यान करती थी. राजयोग मेडिटेशन उनकी दिनचर्या में शामिल रहा.

You Might Also Like

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

SIR Voter Objection Row: Special Revision में एक ही समुदाय के नामों पर आपत्ति, गौरेला में बढ़ा विरोध

Newsdesk Admin 09/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update: ठंडी रातों और गर्म दिनों के बीच झूलता छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का…

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले से सामने आए Balodabazar Elderly Rape…

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में हाईलेवल बैठक, इंटेलिजेंस रिपोर्ट पर फोकस

Amit Shah Naxal Review Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर 8 फरवरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…

Federation Cup Volleyball Final CG: खिताबी जंग आज, केरल बनाम तमिलनाडु

सीजी भास्कर 8 फरवरी छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?