CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Breaking News : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई Supend, दुर्ग बालोद मनेंद्रगढ़ और सारंगढ़ EE को शोकाज को नोटिस

Breaking News : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई Supend, दुर्ग बालोद मनेंद्रगढ़ और सारंगढ़ EE को शोकाज को नोटिस

By Newsdesk Admin
20/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 20 जुलाई । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छ: कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्रालय से आज छ: कार्यपालन अभियंताओं के निलंबन के आदेश और चार कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग किए जाने को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता जगदीश कुमार, बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता यू.के. राठिया, बैकुंठपुर के कार्यपालन अभियंता चंद्रबदन सिंह, बेमेतरा के कार्यपालन अभियंता आर.के. धनंजय, अंबिकापुर के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मंडावी और सुकमा के कार्यपालन अभियंता जेएल महला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दुर्ग के कार्यपालन अभियंता उत्कर्ष पाण्डेय, बालोद के कार्यपालन अभियंता सुक्रांत साहू, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कार्यपालन अभियंता एस.एस. पैकरा तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता कमल कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विगत दिनों जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान इसे राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक काम करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा था। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी मिशन के कार्यों पर नाखुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य शासन द्वारा निलंबन के बाद कार्यपालन अभियंता जगदीश कुमार का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय कोंडागांव, यू.के. राठिया का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय रायपुर, चंद्रबदन सिंह का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय सरगुजा, आर.के. धनंजय का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय दुर्ग, एस.पी. मंडावी का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय बिलासपुर और जे.एल. महला का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय जगदलपुर नियत किया गया है। नियमानुसार निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई वाले चारों कार्यपालन अभियंताओं को सूचना पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में प्रतिवाद प्राप्त नहीं होने पर यह समझा जाएगा कि संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है तदुपरांत शासन द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Dhanbad Railway Corruption Case : 24 लाख के बिल पर अटकी फाइल, ₹50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया रेल इंजीनियर, धनबाद मंडल में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में महतारी वंदन पर हंगामा: कांग्रेस MLA बोले – बुजुर्गों की पेंशन में कटौती, PDS और कन्या विवाह योजना पर भी चर्चा…
अब कानपुर में भी ‘चाट युद्ध’! कूष्मांडा देवी मंदिर के पास लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर
Centering Plate Theft : निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग प्लेट चोरी, 4 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Mobile Recharge Charges
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत

UPI Mobile Recharge Charges : मोबाइल रिचार्ज जैसे…

बलौदाबाजार में 28 हाथियों का डेरा, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट; धान की फसल को नुकसान

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28…

UPI MDR New Rules 2026
UPI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

UPI MDR New Rules 2026 : कैपिटल मार्केट…

दिशा सालियान मामले की जांच संभालेंगी CBI अधिकारी सीमा पाहुजा, कई चर्चित मामलों का रहा है अनुभव

दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच…

वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को आजीवन रेल यात्रा की सुविधा, 1 नवंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रक्षा मंत्रालय ने सेना, नौसेना और वायुसेना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?