CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BREAKING NEWS ⭕ महादेव बेटिंग ऐप का मालिक सौरभ दुबई में डिटेन, एक हफ्ते के अंदर लाएंगे भारत

BREAKING NEWS ⭕ महादेव बेटिंग ऐप का मालिक सौरभ दुबई में डिटेन, एक हफ्ते के अंदर लाएंगे भारत

By Newsdesk Admin 11/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। महादेव बेटिंग ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सौरभ को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को एक हफ्ते के अंदर भारत लेकर आ सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर जारी इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। ईडी ने विदेश मंत्रालय (एमईए) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के साथ मिलकर इस मामले में एक बड़े ऑपरेशन का समन्वय किया।अधिकारियों के अनुसार, यूएई के अधिकारियों ने कल आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्रालय (एमईए) से संपर्क किया और उन्हें दुबई में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया। ईडी अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजीकरण प्रक्रिया से संबंधित प्रत्यर्पण प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी और यूएई प्राधिकरण को उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए भेज दिया जाएगा।

6000 करोड़ रुपये के घोटाले का है मुख्य आरोपी
इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर हुई गिरफ्तारी

आपको बता दें कि ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े 6000 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के दुबई में गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई है, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर जारी किया गया था। इस मामले में ED, विदेश मंत्रालय (MEA), और गृह मंत्रालय (MHA) ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है।

सौरभ चंद्राकर जो पहले छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक साधारण जूस की दुकान चलाता था, वह अब महादेव एप के जरिये सट्टेबाजी का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी ने इस बड़े घोटाले के प्रमुख कर्ता धर्ता को कानून के शिकंजे में ला दिया है। बता दें कि लगभग डेढ़ महीने पहले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने इस घोटाले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया था। यह निर्णय 22 अगस्त को लिया गया था और अब इस घोटाले के किंगपिन सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी हुई है। इस कार्रवाई से सीएम साय के उस मजबूत रुख की याद दिलाई जा रही है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने तभी यह कहा था कि सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए जांच CBI को सौंपी गई है।

You Might Also Like

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Tehsildar Transfer : गरियाबंद में राजस्व व्यवस्था की नई बिसात, पांच तहसीलदारों की अदला-बदली

CGBSE Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी परीक्षा पर लीक का साया, वायरल सवालों से मचा बवाल, FIR के बाद शिक्षा तंत्र कटघरे में

Chhattisgarh Women Commission : पांच साल का साथ, फिर नया रिश्ता! कोरबा में पति पर चौथी शादी की तैयारी का आरोप, महिला आयोग पहुंची पत्नी

Newsdesk Admin 11/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजनीति आज…

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

सीजी भास्कर, 17 मार्च। जिले में अवैध कबाड़…

Tehsildar Transfer
Tehsildar Transfer : गरियाबंद में राजस्व व्यवस्था की नई बिसात, पांच तहसीलदारों की अदला-बदली

रिपोर्ट - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 17 मार्च।…

CGBSE Hindi Paper Leak
CGBSE Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी परीक्षा पर लीक का साया, वायरल सवालों से मचा बवाल, FIR के बाद शिक्षा तंत्र कटघरे में

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं…

Chhattisgarh Women Commission : पांच साल का साथ, फिर नया रिश्ता! कोरबा में पति पर चौथी शादी की तैयारी का आरोप, महिला आयोग पहुंची पत्नी

सीजी भास्कर्व 16 मार्च। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

17/03/2026
Tehsildar Transfer
छत्तीसगढ़

Tehsildar Transfer : गरियाबंद में राजस्व व्यवस्था की नई बिसात, पांच तहसीलदारों की अदला-बदली

17/03/2026
CGBSE Hindi Paper Leak
छत्तीसगढ़शिक्षा

CGBSE Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी परीक्षा पर लीक का साया, वायरल सवालों से मचा बवाल, FIR के बाद शिक्षा तंत्र कटघरे में

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?