CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bride Accident Marriage : दुल्हन के घायल होने पर दूल्हे ने अस्पताल में रचाया विवाह

Bride Accident Marriage : दुल्हन के घायल होने पर दूल्हे ने अस्पताल में रचाया विवाह

By Newsdesk Admin
21/11/2025
Share
Bride Accident Marriage
Bride Accident Marriage

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। फ़िल्म ‘विवाह’ में शादी से ठीक पहले अभिनेत्री के घायल होने के बाद अस्पताल में ही शादी (Bride Accident Marriage) होने का दृश्य दर्शकों को याद होगा। बिल्कुल वैसा ही वाकया केरल में हकीकत में देखने को मिला, जब एक निजी अस्पताल का इमरजेंसी कक्ष अचानक विवाह स्थल बन गया ।

अलप्पुषा के कोम्माडी निवासी अवनि और थंबोली निवासी वी.एम. शेरोन का विवाह शुक्रवार को थंबोली में तय था। लेकिन मेकअप के लिए कुमारकोम जा रही अवनि की कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई (bride accident marriage)। दुर्घटना में अवनि घायल हो गईं और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में उन्नत इलाज के लिए कोच्चि के VPS लेकशोर अस्पताल ले जाया गया।

मुहूर्त 12:15 से 12:30 बजे का था। सूचना मिलते ही शेरोन और उनके परिवारजन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि अवनि की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें मूव नहीं किया जा सकता। ऐसे में दोनों परिवारों ने निर्णय लिया कि शादी उसी निर्धारित समय पर अस्पताल में ही होगी।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इमरजेंसी विभाग में विवाह के लिए विशेष व्यवस्था की। डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और दोनों परिवारों की मौजूदगी में अवनि और शेरोन ने विवाह बंधन में प्रवेश किया। न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीश करुणाकरण ने बताया कि अवनि की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और जल्द ही उनकी सर्जरी की जाएगी (bride injured wedding news)। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर उपचार मिलने से उनकी रिकवरी आसान होगी। यह अनोखा विवाह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे के समर्पण और दोनों परिवारों के फैसले की सराहना कर रहे हैं।

UPSC Exam : छत्तीसगढ़ में यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बड़ी सौगात, मिलेगा 1 लाख रुपये
Drunk Teacher Arrest : अस्पताल में शराबी शिक्षक का तांडव, हाथ-पैर बांध किया काबू, पुलिस ने भेजा जेल
कांकेर: पुलिस ने पांच लोगों को नक्सली बताकर हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने किया विरोध…
Bijapur Bulldozer Action: न्यू बस स्टैंड के पीछे 75 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई पर भड़के लोग
Congress Eviction Notice Delhi 2026: सरकारी बंगलों को खाली करने का नोटिस, 2006 की नीति बनी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arms Act action in Bhilai
Arms Act action in Bhilai : हथियार लहरा रौब झाड़ने वाला पुलिस की गिरफ्त में आते ही खुद लहराने लगा, देखिए Video : दादर पुलिया से गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में…

Durg Cooperative Society Scam
Durg Cooperative Society Scam : दुर्ग में 15 लाख रुपये के धान और बारदाना गबन का खुलासा, सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार

जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26…

CAF Jawan Death
CAF Jawan Death : ड्यूटी पर जा रहे CAF जवान की सड़क हादसे में मौत

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल…

Bhilai Viral Assault Video : भिलाई के नेहरू नगर में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी और 5 अपचारी बालकों को पकड़ा

Bhilai Viral Assault Video

Supebeda Water Supply Project : 12 माह जल आपूर्ति के लिए एनीकेट निर्माण को हरी झंडी

सीजी भास्कर, 07 जून। किडनी बीमारी की समस्या…

You Might Also Like

Bhupathi surrender
अपराधछत्तीसगढ़

Bhupathi surrender : भूपति के झुकते ही बिखरा माओवादी किला, 170 से अधिक माओवादी हथियार लेकर समर्पण को निकले

16/10/2025
Chhattisgarh Naxal Encounter
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Chhattisgarh Naxal Encounter : 5 हजार जवानों ने 300 नक्सलियों को पहाड़ पर घेरा, इसमें खूंखार हिड़मा, देवा और दामोदर भी

25/04/2025
अन्यअपराधछत्तीसगढ़राज्य

Inhuman punishment for two youths on charges of theft : जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

10/05/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं जेपी नड्डा, BJP अध्यक्ष मंत्री-सांसदों से वन टू वन करेंगे चर्चा, निगम मंडलों में नियुक्तियों पर भी देंगे दिशा-निर्देश

25/09/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?