CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हत्या के आरोपियों की तलाश में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, गांव भर में कराई मुनादी

हत्या के आरोपियों की तलाश में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, गांव भर में कराई मुनादी

By Newsdesk Admin 14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए फरार ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई।

मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का है, जहां बीते 8 अप्रैल की रात हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस सनसनीखेज वारदात में ललित और सचिन नामक दो आरोपियों का नाम सामने आया था, पुलिस उनकी तलाश में गांव पहुंची और अनोखे अंदाज में उन्हें तलाश करते दिखाई दी।

हत्या की यह घटना उस वक्त हुई जब पंप मैनेजर ने बोतल में पेट्रोल देने से इनकार कर दिया. इसी बात पर आरोपियों ने आपा खोते हुए पंप मैनेजर को गोली मार दी और वहां से फ़रार हो गए।

पुलिस ने आरोपी ललित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए दबाव की रणनीति अपनाई है. रविवार को सिकंदराबाद थाना प्रभारी अनिल शाही अपनी टीम के साथ आरोपी ललित के गांव जौली पहुंचे और पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाई.

पुलिस ने इनामी बदमाश की इलाके में कराई मुनादी

मुनादी में साफ तौर पर ऐलान किया गया कि जो भी व्यक्ति आरोपी ललित के बारे में जानकारी देगा तो उसे 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी ग्रामीण ने आरोपी को शरण दी या छुपाया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में फरार आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और गांव में मुनादी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और सहयोग लेना है.

पुलिस का यह कदम न सिर्फ अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ‘कानून का राज’ नीति के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि यूपी में अपराध नियंत्रण को लेकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है. ऐसे में इस तरह की मुनादी और सार्वजनिक दबाव के जरिए पुलिस अब अपराधियों को समाज में बेनकाब करने में जुटी है.

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी ललित के बारे में कोई जानकारी है, तो उसे नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें. पुलिस का कहना है कि जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

You Might Also Like

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

Newsdesk Admin 14/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति

सीजी भास्कर 8 फरवरी रायपुर में आज सुरक्षा…

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

सीजी भास्कर 8 फरवरी जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा…

Atmanand School Incident
Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। स्कूल के भीतर हुई…

NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं…

Divisional Employment Fair
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रदेश में निजी क्षेत्र…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

08/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?