CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मकान पर चला बुलडोजर:सरगुजा में प्रशासन-पुलिस ने कसा शिकंजा, अंबिकापुर में भी अवैध निर्माण की जांच..

मकान पर चला बुलडोजर:सरगुजा में प्रशासन-पुलिस ने कसा शिकंजा, अंबिकापुर में भी अवैध निर्माण की जांच..

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई |

सरगुजा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। लंबे समय से नशे के सामान की तस्करी और बिक्री में लिप्त परिवार के दरिमा स्थित घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुक्रवार को की गई।

नशे के कारोबारी मनोज सोनी उसकी पत्नी आरती सोनी सहित पूरा परिवार फरार है। उनके अंबिकापुर से लगे खैरबार में बने अवैध मकान की भी जांच कर बुलडोजर चलाने की तैयारी की गई है।

सरगुजा जिले के दरिमा का निवासी मनोज सोनी लंबे समय से गांजा, नशे की दवाएं और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त है। मनोज सोनी और उसकी पत्नी आरती सोनी के खिलाफ कई बार एनडीपीएस की कार्रवाई की गई है। आरती सोनी दो माह पूर्व जेल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराई गई थी, जहां से वह भाग निकली थी।

प्रशासन ने ढहाया घर

नशे के कारोबारी मनोज सोनी के दरिमा में स्थित मकान में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस के संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। मनोज सोनी का मकान अवैध अतिक्रमण कर बनाया गया था। पूरे परिवार के फरार होने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दरिमा तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अंबिकापुर में भी अवैध अतिक्रमण में बने मकान की जांच

मनोज सोनी और उसकी पत्नी आरती सोनी द्वारा अंबिकापुर से लगे खैरबार में अवैध अतिक्रमण कर मकान बनाया गया है। खैरबार के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने सालों से यह परिवार गांजा और नशीली दवाओं के साथ नशे के सामान की बिक्री करता रहा है।

इसे लेकर कई बार स्कूल के सामने विवाद की स्थिति बनती रही है। यहां चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचने की शिकायतें भी आ चुकी हैं।

खैरबार में भी कार्रवाई की तैयारी

सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने मनोज सोनी और आरती सोनी के खिलाफ लगातार शिकायतों के बाद उनकी जांच कराई और पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। खैरबार में स्थित मनोज सोनी के अवैध निर्माण की जांच भी की जा रही है। यहां भी बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

CM Helpline 1076 : एक कॉल में दर्ज हुई शिकायत, एक घंटे में मिली राहत, सीएम हेल्पलाइन का दिखा असर
Naxal Surrender Bastar 2026: बस्तर में बड़ा झटका, पापाराव ने 18 साथियों संग छोड़ी बंदूक
Sarangarh Car Accident Rescue : लात नाला में कार बहने के बाद दंपती की तलाश जारी, 60 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
Big News : कोलकाता रेप-मर्डर केस ✅ सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को दी ये हिदायत…..❗ पढ़िए पूरी खबर….❓
वैशाली नगर की महिला को खुर्सीपार में पति के सामने जेठ ने डंडे से की मारपीट, कहा – “दुकान खुली तो जान से मार दूंगा” FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?