CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कैबिनेट ब्रीफिंग : MODI सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, अब आयुष्मान भारत योजना में कवर होंगे 70 साल पार के सभी नागरिक, इस योजना से 6 करोड़ बुजुर्ग होंगे लाभान्वित

कैबिनेट ब्रीफिंग : MODI सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, अब आयुष्मान भारत योजना में कवर होंगे 70 साल पार के सभी नागरिक, इस योजना से 6 करोड़ बुजुर्ग होंगे लाभान्वित

By Newsdesk Admin 12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। केंद्र की मोदी सरकार ने देश के बुजुर्गों को बड़ी सौगात दी है। अब 70 से ज्यादा उम्र वाले नागरिक भी आयुष्मान भारत में कवर होंगे। मतलब अब उनका भी 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है।

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान श्री वैष्णव ने बताया कि 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। PM नरेंद्र मोदी ने प्रतिबद्धता जताई थी कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में कवरेज दिया जाएगा। ऐसे कई परिवार हैं जो पहले से ही कवर हैं और उनमें वरिष्ठ नागरिक हैं। ऐसे परिवारों में अतिरिक्त कवरेज, टॉप-अप कवरेज 5 लाख रुपये का होगा।केंद्र की मंजूरी के साथ 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे। उन्हें योजना के तहत नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा।

मंत्री वैष्णव के अनुसार जो बुजुर्ग पहले से केंद्र, राज्य या किसी अन्य सरकारी विभाग की योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा पा रहे हैं उनके लिए भी आयुष्मान भारत के तहत इलाज का कवर पाने का विकल्प खुला होगा।

आपको बता दें कि मोदी सरकार साल 2017 में देश भर के 10.74 करोड़ गरीब परिवार के लिए आयुष्मान भारत योजना की लॉन्च की थी। इसके अंतर्गत 55 करोड़ से ज्यादा गरीबों को 5 लाख रुपये सालाना मुफ्त और कैश लेश इलाज के लिए कवर किया गया था। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में बीजेपी ने इस योजना का लाभ 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को देने का वादा किया था। जिसे अब मोदी कैबिनेट ने पूरा कर दिया है।

You Might Also Like

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में हंगामा: लेट एंट्री, ड्रेस कोड और अफसरों की मनमानी से भड़के अभ्यर्थी

राजधानी में ट्रैफिक की बड़ी समस्या का समाधान: बनेंगे 7 नए ओवरब्रिज

जगन्नाथ यात्रा बना मातम, युवक की पुरी समुद्र में डूबने से दर्दनाक मौत – परिवार में छाया सन्नाटा

बैंक में लापरवाही या टालमटोल? अब चुप मत रहिए – RBI ने दिया है अधिकार, तुरंत करें शिकायत!

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में जबरदस्त बहस: राजनाथ सिंह का तीखा पलटवार…

TAGGED: Aayushman bharat card news, Big breaking news, Big Breaking news today, Bjp breaking news, Modi sarkar news
Newsdesk Admin 12/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बड़ी खबर: गणेश विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव, निकल गईं तलवारें, तोड़फोड़, दुकान और वाहनों में लगाई आग, बिगड़े हालात, एक पुलिसकर्मी भी घायल, पटाखा विवाद में लड़की पर चला चाकू
Next Article Oh….my….God… हे प्रभु….E स्कूटर OLA से परेशान ग्राहक गुस्से में पेट्रोल लेकर पहुंचा शोरूम और लगा दी आग, 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कम्प्यूटर जल कर खाक, जानिए क्या है वजह….

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में हंगामा: लेट एंट्री, ड्रेस कोड और अफसरों की मनमानी से भड़के अभ्यर्थी

28/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

राजधानी में ट्रैफिक की बड़ी समस्या का समाधान: बनेंगे 7 नए ओवरब्रिज

28/07/2025
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़देश-दुनिया

जगन्नाथ यात्रा बना मातम, युवक की पुरी समुद्र में डूबने से दर्दनाक मौत – परिवार में छाया सन्नाटा

28/07/2025
देश-दुनियाराज्य

बैंक में लापरवाही या टालमटोल? अब चुप मत रहिए – RBI ने दिया है अधिकार, तुरंत करें शिकायत!

28/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?