CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला को “डायन” बता तांत्रिक ने गर्म भाला से दागा शरीर, सिर मुंडवा मुंह पर पोती कालिख, पेड़ से बांधा, लोग देखते रहे तमाशा, कोई कुछ नहीं बोला….पुलिस को लगी खबर, तफ्तीश जारी

महिला को “डायन” बता तांत्रिक ने गर्म भाला से दागा शरीर, सिर मुंडवा मुंह पर पोती कालिख, पेड़ से बांधा, लोग देखते रहे तमाशा, कोई कुछ नहीं बोला….पुलिस को लगी खबर, तफ्तीश जारी

By Newsdesk Admin 30/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। एक महिला के साथ तांत्रिक ने इस कदर हैवानियत करी कि उसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिला अंतर्गत बूंदी हिंडौली थाना इलाके की है, जहां एक महिला को डायन बता तांत्रिक (भोपा) ने मानवता की सारी हदें तोड़ दीं। उसने महिला का सिर मुंडवा दिया और शरीर को जगह-जगह से गर्म भाला से दागा। महिला का मुंह काला कर उसे पेड़ से बांध दिया गया, फिर पूरे गांव में घुमाया भी लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

बूंदी महिला अनुशासन सेल के एएसपी जसवीर मीणा ने बताया कि घटना भीलवाड़ा जिले की महिला साथ घटित हुई है। उसने हिंडोली थाना में अपने साथ हुए अत्याचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह भीलवाड़ा के जहाजपुर इलाके की रहने वाली है। उसकी बहन की लड़की का बूंदी जिले के गुढ़ा गोकुलपुरा में ससुराल है, उसके पेट में अधिकांश समय दर्द रहता था। भांजी इसके इलाज के लिए अधिकतर खासहाली का झोपड़ा बापजी के स्थान पर आती जाती रहती थी। वहां से भोपा ने बताया कि उसकी मौसी के शरीर में निवास करने वाली बुरी आत्मा के चलते उसके पेट में दर्द रहता है। इस भोपे ने मौसी को वहां लेकर आने को कहा। वह अपने परिजनों के साथ मौसी को लेकर वहां पहुंची। भोपे ने उसकी मौसी को डायन बता उसके साथ तांत्रिक क्रियाएं करनी शुरू कर दीं। उसके शरीर को जगह-जगह से लोहे के भाले और चिमटे से दाग दिया। महिला के बाल काट दिए गए और उसे बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया। बाद में पीड़िता जैसे-तैसे करके वहां से भागकर अपने घर पहुंची। पीड़िता की हालत को देखकर उसके परिजन सहम गए और वे उसे लेकर हिंडोली थाने पहुंचे। उन्होंने वहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

Newsdesk Admin 30/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

दुर्ग/भिलाई। Job Fraud Case Bhilai : सरकारी नौकरी…

Amit Shah Bastar Pandum
Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…

Placement Camp Mahasamund
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जिले के बेरोजगार युवाओं…

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

रायगढ़। Raigarh Night Temperature Drop : जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

09/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

09/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

09/02/2026
Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?