CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Car Fire Incident : वेल्डिंग के दौरान कार में लगी आग, पेट्रोल टंकी लीकेज बना वजह, खौफ में आए लोग

Car Fire Incident : वेल्डिंग के दौरान कार में लगी आग, पेट्रोल टंकी लीकेज बना वजह, खौफ में आए लोग

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Car Fire Incident
Car Fire Incident

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत अयोध्यापुरी–कटघोरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा (Car Fire Incident) होते–होते टल गया। शब्बीर खान के गैराज में रिपेयरिंग के दौरान एक कार अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया।

Contents
  • (Car Fire Incident) वेल्डिंग करते समय पेट्रोल टंकी में पहुंची चिंगारी
  • दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बुझाई आग
  • (Car Fire Incident) फायर सेफ्टी ZERO, बड़ा खतरा टला

(Car Fire Incident) वेल्डिंग करते समय पेट्रोल टंकी में पहुंची चिंगारी

गैराज संचालक शब्बीर खान पिछले कई वर्षों से इस स्थान पर वाहन रिपेयरिंग का काम करते आ रहे हैं। गुरुवार सुबह कर्मचारी एक कार की वेल्डिंग कर रहे थे। जैसे ही वेल्डिंग की चिंगारी कार की पेट्रोल टंकी तक पहुँची, कार में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही सेकंड में लपटें इतनी तेज हो गईं कि गैराज में मौजूद लोग आग बुझाने में असमर्थ रहे।

दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बुझाई आग

आग बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। दमकल कर्मी जीतू पलरिया ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से लापरवाही का मामला है। पेट्रोल टंकी में लीकेज था, ऐसे में वेल्डिंग बिल्कुल नहीं की जानी चाहिए थी। टंकी फट जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था।

(Car Fire Incident) फायर सेफ्टी ZERO, बड़ा खतरा टला

दमकल टीम के अनुसार, जिस गैराज में आग लगी, वहां एक भी फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद नहीं था। यदि आग बुझाने का प्राथमिक साधन होता तो नुकसान काफी कम हो सकता था। फायर ब्रिगेड ने एक बार फिर दुकानदारों को चेताया है कि बार-बार जागरूक करने के बावजूद भी कई दुकानें और संस्थाएँ बिना फायर सेफ्टी के चल रही हैं, जो गंभीर खतरा पैदा करती हैं। विभाग ने ऐसी दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई है।

OBC candidates teacher recruitment relief : हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती की मेरिट सूची पर उठाए सवाल
CG Aviation Breaking : बिलासपुर से दिल्ली अब सीधी उड़ान : 3 मई से शुरू होगी एयर सर्विस
Service Bond : सेवा बांड को लेकर अदालत ने ऐसा क्या कहा, जिससे चिकित्सा स्नातकों के लिए खुल गए नए रास्ते
Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’
Raipur Knife Attack Arrest : रायपुर में धारदार चापड़ के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?