CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Caste Certificate Inquiry : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मिली सुनवाई, एक दिन में 22 प्रकरणों की समीक्षा

Caste Certificate Inquiry : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मिली सुनवाई, एक दिन में 22 प्रकरणों की समीक्षा

By Newsdesk Admin
19/12/2025
Share
Caste Certificate Inquiry
Caste Certificate Inquiry

सीजी भास्कर, 19 दिसंबर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की अहम बैठक (Caste Certificate Inquiry) नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का नेतृत्व प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।

बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि समिति ने एक ही दिन में कुल 22 प्रकरणों की सुनवाई और समीक्षा की। साथ ही पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्षकार को सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया, जिसे प्रशासनिक प्रक्रिया में बड़ा सुधार माना जा रहा है। यह कदम सुनवाई को और अधिक पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध बनाएगा।

बैठक में कुल 12 प्रकरणों की प्रत्यक्ष सुनवाई हुई, जिनमें से 10 जाति जांच से संबंधित प्रकरणों में पक्षकार मौजूद रहे। सरगुजा के अंबिकापुर से एक पक्षकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखा, वहीं एक पक्षकार अनुपस्थित रहा।

इसके अलावा 10 अन्य प्रकरण विचारार्थ समिति के समक्ष प्रस्तुत हुए। समिति ने 05 प्रकरणों की सुनवाई पूर्ण करते हुए आदेश जारी करने निर्देशित किया। शेष 17 प्रकरणों में प्रमाण पत्र धारकों को अंतिम अवसर देते हुए आगामी बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

समिति लगातार प्रकरणों की सुनवाई कर रही है, जिससे जाति प्रमाण पत्र और सामाजिक प्रास्थिति के मामलों के शीघ्र समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है। सर्वाेच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों पर भी नियमानुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस बैठक में बड़ी संख्या में पक्षकार और अधिवक्ता उपस्थित रहे और अपना पक्ष रखा।

बैठक (Caste Certificate Inquiry) में आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास डॉ. सारांश मित्तर, संस्थान की संचालक हिना अनिमेष नेताम, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-अभिलेख संचालक विनीत नंदनवार बैठक से जुड़े।

ज्ञात हो कि अदालत के निर्देश और अधिनियम 2013 के तहत गठित सात सदस्यीय समिति अर्द्ध न्यायिक स्वरूप में कार्य कर रही है। समिति निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित कर रही है, जिससे जाति प्रमाण पत्र संबंधी विवादों के समाधान में तेजी आई है। यह पहल प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही का उदाहरण बनकर उभरी है।

Wildlife Crime : छत्तीसगढ़ में गर्भवती बायसन का बेरहमी से शिकार, सिर-पैर काटकर भ्रूण निकाला गया
Durg Railway Job Scam : खुद को ‘वेल्डर ग्रेड-3’ बताकर ठगा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
देखिए Video : पूर्व CM Bhupesh Baghel के घर CBI रेड, पंजाब तक हलचल तेज, Singhdev बोले -“निंदनीय” समर्थकों का जमावड़ा, भूपेश देवेंद्र अभिषेक ध्रुव सहित बर्खास्त सिपाही नकुल-सहदेव के ठिकानों पर जांच, घर हुआ सील
Raipur Police Jeep : आधी रात पुलिस जीप में छलकते जाम, नशे में सोते मिले ड्राइवर और दोस्त
Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis : कहीं जर्जर भवन तो कहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Ranger Controversy : वन रेंजर पर गाली-गलौज और अभद्रता के गंभीर आरोप”

Gariaband Ranger Controversy

Raipur Stabbing Incident
Raipur Stabbing Incident : दो जगह चाकूबाजी, ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल

Raipur Stabbing Incident

Environmental Rules Penalty
Environmental Rules Penalty : पर्यावरण नियम तोड़े तो अब ₹15 लाख तक जुर्माना और जेल का भी प्रावधान

Environmental Rules Penalty

Takhatpur Arms Act Case
Takhatpur Arms Act Case : मुख्य सड़क पर फरसा लहराकर फैलाई दहशत,आरोपी गिरफ्तार

Takhatpur Arms Act Case

BSP Accident: करंट से श्रमिक की मौत
BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

BSP Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?