CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Celina Jaitly Domestic Violence Case : अभिनेत्री सेलिना जेटली ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Celina Jaitly Domestic Violence Case : अभिनेत्री सेलिना जेटली ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, पति पर लगाए गंभीर आरोप

By Newsdesk Admin 27/11/2025
Share
Celina Jaitly Domestic Violence Case
Celina Jaitly Domestic Violence Case

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। अभिनेत्री सेलिना जेटली (Celina Jaitly Domestic Violence Case) ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। सेलिना ने आरोप लगाया है कि पीटर ने उनके साथ गंभीर भावनात्मक, शारीरिक, यौन और मौखिक दुर्व्यवहार किया, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रिया से भागकर भारत लौटना पड़ा।

सेलिना ने अपने अलग हुए पति से 50 करोड़ रुपये मुआवजा और 10 लाख रुपये प्रति माह भरण-पोषण की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने तीन बच्चों तक संपर्क सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। बच्चे इस समय अपने पिता के साथ ऑस्ट्रिया में रह रहे हैं।

याचिका मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट एससी तड्ये के समक्ष सुनवाई के लिए आई। अदालत ने पीटर हाग को नोटिस जारी करते हुए 12 दिसंबर को अगली सुनवाई तय की है। करंजवाला एंड कंपनी ला फर्म के माध्यम से दायर याचिका में सेलिना ने पति पर घरेलू हिंसा, क्रूरता, और नार्सिसिस्टिक व शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका में कहा गया है कि हाग शराबी, चिड़चिड़े और हिंसक व्यवहार वाले हैं।

सेलिना (Celina Jaitly Domestic Violence Case) ने दावा किया कि इस वर्ष अगस्त में पीटर हाग ने ऑस्ट्रिया की अदालत में तलाक की याचिका दायर की, और इस प्रक्रिया में उन्हें गुमराह किया गया। वह स्थानीय भाषा नहीं जानती थीं और उन्हें अपने वकील से मिलने की अनुमति तक नहीं दी गई। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘नो एंट्री’ और ‘जानशीन’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने सितंबर 2010 में ऑस्ट्रिया में रहने वाले पीटर हाग से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं।

सभी मुश्किलों से लड़ती रहूंगी

शिकायत दर्ज कराने के बाद सेलिना ने इंटरनेट मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि कभी नहीं सोचा था कि एक दिन आएगा जब मुश्किल तूफान के बीच अकेली रह जाऊंगी, लेकिन सभी मुश्किलों से लड़ती रहूंगी।

उन्होंने अपने भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली का भी जिक्र किया, जो 2024 से पश्चिम एशिया में हिरासत में हैं। सेलिना ने सरकार से उनकी वतन वापसी में मदद की अपील की। उन्होंने लिखा “मेरी प्राथमिकता मेरे सैनिक भाई के लिए लड़ना, अपने बच्चों के प्यार के लिए लड़ना और अपनी गरिमा के लिए लड़ना है।”

You Might Also Like

Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की फिल्म पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, सीक्वल को लेकर सामने आया साफ प्लान

Aamir Khan Turns 61 : 61 के हुए आमिर खान, बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखीं एक्स वाइफ्स, बच्चे और खास दोस्त

Ranveer Singh Movie : ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले तीसरे पार्ट की आहट, रणवीर सिंह की फ्रेंचाइजी को बड़े यूनिवर्स में बदलने की तैयारी?

Badshah Controversy : महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए बादशाह, विवादित गाने के मामले में सख्त हुआ रुख

Jaat 2 Director: सनी देओल की ‘जाट 2’ के लिए नए डायरेक्टर की एंट्री? एक्शन फ्रेंचाइजी को मिल सकता है नया अंदाज

Newsdesk Admin 27/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Assembly Budget Session : पोर्टा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा पर विधानसभा में तीखा टकराव, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

सीजी भास्कर 16 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार…

Paddy Lifting Issue : विधानसभा में धान उठाव पर सरकार घिरी, बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली का मुद्दा भी गरमाया

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार…

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

MGNREGA Bachao Sangram
MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 17…

Women Fraud Case Chhattisgarh
Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजनीति और…

You Might Also Like

मनोरंजन

Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की फिल्म पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, सीक्वल को लेकर सामने आया साफ प्लान

15/03/2026
मनोरंजन

Aamir Khan Turns 61 : 61 के हुए आमिर खान, बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखीं एक्स वाइफ्स, बच्चे और खास दोस्त

15/03/2026
मनोरंजन

Ranveer Singh Movie : ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले तीसरे पार्ट की आहट, रणवीर सिंह की फ्रेंचाइजी को बड़े यूनिवर्स में बदलने की तैयारी?

15/03/2026
मनोरंजन

Badshah Controversy : महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए बादशाह, विवादित गाने के मामले में सख्त हुआ रुख

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?