सीजी भास्कर, 11 फरवरी। भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज (Census Of India Preparation) कर दी गई हैं। जनगणना कार्य को व्यवस्थित, सुचारू और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 17 कार्मिकों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की स्वीकृति के बाद इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
जारी जानकारी के अनुसार जिला कार्यालय के साथ-साथ जिले की सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों में 15 तकनीकी सहायक और 2 बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) की नियुक्ति एजेंसी के माध्यम (Census Of India Preparation) से की जाएगी। यह नियुक्ति कुल 18 माह की अवधि के लिए प्रस्तावित है, जिससे जनगणना से जुड़े कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसियों, लेबर सप्लायरों, ठेकेदारों तथा पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों से सीलबंद प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। प्रस्ताव के साथ 2,21,950 रुपये की राशि का बैंक डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज तय प्रारूप में दो अलग-अलग लिफाफों में रखकर, उन्हें एक बड़े लिफाफे में सीलबंद किया जाएगा। यह प्रस्ताव 02 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक जिला कार्यालय मनेन्द्रगढ़ की जनगणना शाखा में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करना होगा। प्राप्त प्रस्तावों को उसी दिन सायं 4:00 बजे जिला जनगणना अधिकारी के कक्ष में खोला जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी, शर्तें और आवेदन का प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। इच्छुक एजेंसियां वेबसाइट से जानकारी डाउनलोड (Census Of India Preparation) कर सकती हैं, वहीं जिला कार्यालय के सूचना पटल पर भी इसका अवलोकन किया जा सकता है।
जिला प्रशासन का कहना है कि समय रहते योग्य एजेंसी का चयन कर जनगणना 2027 के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि आंकड़ों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।


