सीजी भास्कर, 10 नवंबर। मतदाता सूची के (CEO Notice Bemetara) संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन बेमेतरा ने सख्त रुख अपनाया है। प्रगति समीक्षा के दौरान सहयोग की कमी पाए जाने पर जनपद पंचायत बेमेतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सहित 16 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 31 अक्टूबर को सभी संबंधित अधिकारियों को गणना पत्रक वितरित करने और ऑनलाइन एंट्री करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन समीक्षा में पाया गया कि (Negligence in Mapping Work) अधिकांश पटवारियों ने अपने क्षेत्र में एक प्रतिशत से भी कम मैपिंग कार्य किया है, जिसे अत्यंत असंतोषजनक माना गया।
CEO Notice Bemetara 10 नवंबर तक स्पष्टीकरण मांगा गया
सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 नवंबर तक अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कांतेली ग्राम निरीक्षण में भी मिली गड़बड़ी
9 नवंबर को (BLO Coordination Issue Bemetara) ग्राम कांतेली में किए गए औचक निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम सचिव एवं वालंटियर द्वारा बीएलओ को आवश्यक सहयोग नहीं दिया जा रहा है। निरीक्षण रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सचिवों और वालंटियर्स के सहयोग के अभाव में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति धीमी हो रही है।
इस पर जिला प्रशासन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा को नोटिस जारी करते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


