CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG ACB Bribery Case : 25 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसील कार्यालय का लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

CG ACB Bribery Case : 25 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसील कार्यालय का लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
CG ACB Bribery Case
CG ACB Bribery Case

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। सूरजपुर जिले के जरही नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक तोखन सिंह सोढ़ी को सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ (CG ACB Bribery Case) गिरफ्तार किया है।

Contents
  • (CG ACB Bribery Case) शिकायत के बाद रचा गया ट्रैप
  • शिक्षा विभाग से राजस्व में था अटैच

आरोप है कि लिपिक ने मकान क्षतिपूर्ति के 80 हजार रुपये का मुआवजा दिलाने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पहले ही वह पीड़ित से 15 हजार रुपये वसूल चुका था और शेष 25 हजार रुपये लेते समय एसीबी के ट्रैप में फंस गया।

जानकारी के अनुसार, कोटेया थाना क्षेत्र निवासी रमेश राजवाड़े का मकान बारिश और तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी द्वारा नुकसान का आकलन कर प्रकरण नायब तहसील कार्यालय जरही भेजा गया, जहां शासन द्वारा 80 हजार रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया गया। लेकिन राहत मिलने से पहले ही कार्यालय में रिश्वतखोरी का खेल शुरू हो गया।

आरोप है कि लिपिक तोखन सिंह सोढ़ी ने मुआवजे की राशि जारी कराने के बदले सीधे तौर पर 40 हजार रुपये की मांग कर दी। आर्थिक मजबूरी में रमेश राजवाड़े ने 15 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद लिपिक ने काम नहीं किया और शेष 25 हजार रुपये की मांग करता रहा।

(CG ACB Bribery Case) शिकायत के बाद रचा गया ट्रैप

पीड़ित ने अंततः सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत की। टीआई शरद सिंह के नेतृत्व में ACB टीम ने शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को पीड़ित को केमिकल लगे 25 हजार रुपये दिए गए।

जैसे ही लिपिक ने रकम लेकर अपनी जेब में रखी, तय संकेत मिलते ही ACB टीम ने नायब तहसील कार्यालय में दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शिक्षा विभाग से राजस्व में था अटैच

बताया जा रहा है कि आरोपी तोखन सिंह सोढ़ी मूल रूप से हाईस्कूल जरही में कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ था, लेकिन वह लिपिकीय कार्य कर रहा था। पूर्व तहसीलदार द्वारा कथित अच्छे कार्य के आधार पर उसे राजस्व कार्यालय में अटैच किया गया था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Pandit Pradeep Mishra : पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भुगतान पर विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला
HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान धीमा, अफवाहों और जागरूकता की कमी से बढ़ी चिंता
शराब घोटाला के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट में रद्द, जिस मेडिकल ग्राउंड पर हाईकोर्ट ने दी थी जमानत वही गलत हुई साबित
Kawardha Fake Currency Case : 12.50 लाख के नकली नोट बरामद, बड़े नेटवर्क का खुलासा
Chhattisgarh Fourlane Road Project 2026 : छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल, 15 नए फोरलेन को मिली हरी झंडी, 708 करोड़ से चमकेगी आपके शहर की किस्मत!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?