CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : गो तस्करी में पुलिस छापा कार्रवाई की खबर लीक करने वाला दुर्ग पुलिस का आरक्षक पाटन थाना से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

CG Breaking : गो तस्करी में पुलिस छापा कार्रवाई की खबर लीक करने वाला दुर्ग पुलिस का आरक्षक पाटन थाना से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By Newsdesk Admin 16/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। गो तस्करी के मामले में पाटन थाना में पदस्थ सिपाही को दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सिपाही पर आरोप है कि उसके द्वारा रेड की कार्रवाई को लीक कर दिया गया था। आरक्षक को कल पाटन थाने से ही गिरफ्तार किया गया है।

एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि पुलिस को 9 सितंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम फुण्डा पेट्रोल पंप के आगे रायपुर फुण्डा रोड पर स्थित संजय गिरी गोस्वामी के फार्म हाउस में चार पहिया वाहन में अवैध रूप से भैंसो को परिवहन कर कटनी, कत्ल खाना ले जाया जाता है। इस सूचना पर पाटन पुलिस के द्वारा उक्त फार्म हाउस में छापा मारा गया। इस दौरान वाहन क्रमांक सीजी 04 एनयू 8842 का चालक इस्तगार अहमद उर्फ भूरा पिता अफरोज अहमद (48 वर्ष) निवासी ग्राम जेवला थाना तहसील बुरहाना जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश को पकड़ा गया एवं वाहन में 43 पशु पाए गए। आरोपी चालक को गिरफ्तार एवं परिवहन वाहन को जब्त किया गया तथा पशुओं को कांजी हाउस भेजा गया था।

यह फार्महाउस संजय गिरी गोस्वामी का है, जो पूर्व में भी गोकशी के मामले में पकड़ा जा चुका है। परंतु इस रेड की कार्यवाही की सूचना पाटन थाने में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर प्रसाद के द्वारा लीक की गई थी जिसके कारण आरोपी संजय गिरी गोस्वामी मौका स्थल से भागने में सफल रहा। इस मामले में जांच एवं पुलिस आरक्षक के कॉल रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हो जाने पर कल थाने में ही दोषी सिपाही डिलेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सिपाही के खिलाफ छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

रायपुर मर्डर मिस्ट्री: प्रॉपर्टी के लिए कत्ल, इंस्टाग्राम पर बोली- ‘दुनिया मेरी आंखों से देखो’

पेड़ की डाली गिरी, बिजली का तार टूटकर बाइक से हो गया टच… सवार तीन लोगों की मौत

Madhya Pradesh well accident : मप्र में बछड़े को बचाने कुएं में उतरे पांच लोगों की मौत

Chhattisgarh Kharif season 2025 : प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का सिलसिला शुरू…

Firozabad Well Accident : कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने उतरे चाचा और दो भतीजों की मौत

TAGGED: bhilai, bhilainews, Breaking news, Cg police news, Chhattisgarh, Durg Breaking, Durg police news, Patan breaking, Patan news, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 16/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 5 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य
Next Article राज्य सरकार की महति योजनाओं में हीला हवाला करने वाली सीओ, सीआरपी, एसी एमटी पर गिर सकती है गाज, MLA तक पहुंची शिकायत

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर मर्डर मिस्ट्री: प्रॉपर्टी के लिए कत्ल, इंस्टाग्राम पर बोली- ‘दुनिया मेरी आंखों से देखो’

25/06/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

पेड़ की डाली गिरी, बिजली का तार टूटकर बाइक से हो गया टच… सवार तीन लोगों की मौत

25/06/2025
अपराध

Madhya Pradesh well accident : मप्र में बछड़े को बचाने कुएं में उतरे पांच लोगों की मौत

24/06/2025
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Kharif season 2025 : प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का सिलसिला शुरू…

24/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?