सीजी भास्कर, 24 अगस्त। मशहूर गायक बाबा हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कार्यक्रम में एडवांस और प्रोग्राम लेने के बावजूद गायक ने कार्यक्रम नहीं किया। इस धोखाधड़ी के मामले में सिंगर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब सिंगर को बयान दर्ज कराने के लिए रायपुर में आना होगा।मिली जानकारी के अनुसार 11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यक्रम तय किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम के लिए गायक की पत्नी कोमल सकलानी ने नगद रुपए लिए। इसके आलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के माध्यम से लाखों रुपए ऐंठ लिए लेकिन कार्यक्रम आज तक नहीं किया गया। इसी बीच कांग्रेस का कार्यक्रम तय हो गया जिसके कारण गायक के इवेंट के लिए दी गई जगह कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए आबंटित कर दी गई। ऐसा होने पर कंपनी ने कुछ अन्य जगह प्रोग्राम तय कर लिए, जिसके बाद रायपुर की इवेंट कंपनी संचालक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक एडवांस के पैसे भी वापस नहीं किये गये हैं।
CG Breaking : मेरा भोला है भंडारी… मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, इवेंट कंपनी संचालक युवती ने कराई FIR

You Might Also Like
Newsdesk Admin
ताजा खबरें
IPS Amit Kumar ADG Panel : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, जल्द मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ…
Pandwani Singer Tejan Bai Hospitalized : छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी
सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी…
CG Judicial Academy Bilaspur : प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री साय से की शिष्टाचार भेंट, न्यायिक सेवा में चयन पर दी शुभकामनाएं
सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी,…
Chhattisgarh Assembly: सड़क, हादसे और स्वास्थ्य सेवाओं पर सदन में गरमा सकता है माहौल, सरकार से मांगे जाएंगे जवाब
Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मौजूदा सत्र में…
Stock Market Crash: पश्चिम एशिया तनाव से बाजार में घबराहट, खुलते ही निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये साफ
Stock Market Crash : पश्चिम एशिया में बढ़ते…




