CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Bus Fare Hike : रायपुर रूट पर यात्रियों की जेब पर डाका! 200 रुपए तक बढ़ा बस किराया

CG Bus Fare Hike : रायपुर रूट पर यात्रियों की जेब पर डाका! 200 रुपए तक बढ़ा बस किराया

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
CG Bus Fare Hike
CG Bus Fare Hike

सीजी भास्कर, 07 जून :  बस्तर से रायपुर सफर करने वाले यात्रियों ने निजी बस संचालकों (CG Bus Fare Hike) पर मनमाने तरीके से किराया बढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है। यात्रियों का दावा है कि बिना किसी आधिकारिक आदेश या किराया सूची जारी हुए उनसे निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूली जा रही है। डीजल कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देकर निजी बस ऑपरेटर यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं।

Contents
  • रायपुर रूट पर 200 रुपए तक बढ़ा किराया
  • दूसरे रूटों पर भी बढ़ी शिकायतें
  • यात्रियों ने उठाए सवाल
  • परिवहन विभाग ने दिए जांच के आदेश

रायपुर रूट पर 200 रुपए तक बढ़ा किराया

यात्रियों (CG Bus Fare Hike) के मुताबिक कुछ समय पहले तक जगदलपुर से रायपुर जाने वाली दिन की बसों का किराया 450 से 500 रुपए और रात्रिकालीन बसों का किराया 650 से 700 रुपए तक था। लेकिन अब दिन की बसों में 600 से 650 रुपए और रात की बसों में 850 से 900 रुपए तक वसूले जा रहे हैं।

इस तरह प्रत्येक यात्री से 150 से 200 रुपए तक अतिरिक्त राशि ली जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि ऑनलाइन या एजेंट के माध्यम से टिकट बुकिंग के दौरान एक किराया बताया जाता है, लेकिन यात्रा के समय अतिरिक्त रकम मांगी जाती है।

दूसरे रूटों पर भी बढ़ी शिकायतें

यात्रियों का कहना है कि यह समस्या केवल रायपुर रूट तक सीमित नहीं है। जगदलपुर से सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और अन्य जिलों के लिए चलने वाली कुछ निजी बसों में भी निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। पड़ोसी राज्यों के लिए संचालित बस सेवाओं में भी यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ रहा है।

हालांकि बस संचालकों का कहना है कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स, टायर और संचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण किराए में संशोधन करना पड़ा है।

यात्रियों ने उठाए सवाल

स्थानीय मार्गों पर संचालित अधिकांश बसों में किराए में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में यात्रियों का सवाल है कि यदि संचालन लागत बढ़ी है तो केवल कुछ लंबी दूरी वाले रूटों पर ही किराया क्यों बढ़ाया गया है। यात्रियों ने परिवहन विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

परिवहन विभाग ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीसी बंजारे ने बताया कि उड़नदस्ता टीम को विभिन्न बसों में वसूले जा रहे किराए की जांच करने और निर्धारित दरों से उसका मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि किराया वसूली में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Snake Bite Cases : मानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, घर से निकले 10 बेबी कोबरा, सांप के डसने से तीन लोगों की मौत
Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में
Shram Vibhag : दस या उससे अधिक श्रमिकों वाली दुकानों को श्रम विभाग में कराना होगा ये काम
Naxal Surrender Chhattisgarh : 21 खतरनाक नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, सरकार की ‘पूना मारगेम’ योजना से हिला माओवादी तंत्र
Chhattisgarh Property Tax Online : छत्तीसगढ़ के 46 शहरों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल लॉन्च, बिलासपुर में ‘स्वच्छता संगम-2025’ का आगाज़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त
Ganja Smuggling Raipur : DRI के रडार पर रायपुर, 13 दिन में 500 किलो गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी (Ganja Smuggling Raipur)  के…

Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग
Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों के किराए (Bus Fare…

Operation Nishchay
Operation Nishchay : ऑपरेशन निश्चय के तहत सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस ने नशे…

Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे
Union Budget Chhattisgarh :  50,427 करोड़ के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को नई ताकत, आठवले ने गिनाए बजट के फायदे

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बजट में छत्तीसगढ़…

Pesticide License Suspended
Pesticide License Suspended  : कीटनाशक विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, दो लाइसेंस निलंबित और एक निरस्त

बढ़ते प्रकोप के बीच कीटनाशकों की बिक्री में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?