CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, सीएस अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, नए मुख्य सचिव को होगा ऐलान

CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, सीएस अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, नए मुख्य सचिव को होगा ऐलान

By Newsdesk Admin 30/06/2025
Share
CG Cabinet Meeting
CG Cabinet Meeting

सीजी भास्कर, 30 जून : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद (CG Cabinet Meeting) की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। इसके बाद नए सीएस का ऐलान भी कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव की दौड़ में दो नाम सबसे ऊपर हैं। रेस में सबसे आगे सुब्रत साहू हैं। वहीं मनोज पिंगुआ के नाम की भी चर्चा है। इसका ऐलान जल्द हो सकता है। बता दें कि आज अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की।

राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है। नए मंत्रियों (CG Cabinet Meeting) को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले आईएएस मनोज पिंगुआ दिल्ली पहुंचे थे। यहां कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। साथ ही कुछ वरिष्ठ मंत्रियों से भी मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में वे भी छत्तीसगढ़ के 13वां सीएस बनने के प्रबल दावेदार हैं।

जानिए दोनों के बारे में

सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के आईएएस है। वे मूलत: ओडिशा के रहने वाले हैं। एक सर्वे ने सुब्रत साहू को देश के 50 प्रभावशाली आईएएस में शामिल किया था। वर्तमान में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण रामलला तीर्थ दर्शन योजना में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। वो इस वक्त धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।

पिंगुआ के नाम की भी चर्चा

प्रदेश के 1994 बैच के सीनियर IAS अफसरों में से एक मनोज पिंगुआ के नाम की भी चर्चा है। मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। मनोज पिंगुआ लंबे समय से गृह और जेल विभाग के प्रमुख सचिव रहें। वे व्यावसायिक परीक्षा मंडल और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं। मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहे। जांजगीर-चांपा, धमतरी और सरगुजा कलेक्टर भी रहें। 2014 में मनोज पिंगुआ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे।

You Might Also Like

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश

CG DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता

शराब घोटाले में चैतन्य 5 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड पर, 23 तक होगी पूछताछ

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: सात अधिकारियों के तबादले, उपाध्याय बने दुर्ग के प्रभारी जेडी

Excise Department Raid Balodabazar : आबकारी विभाग की कार्रवाई,69 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1320 किलोग्राम लाहन जब्त

TAGGED: cg cabinet meeting
Newsdesk Admin 30/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बिहार: 50 रुपये के विवाद में धू-धूकर जला शो-रूम, पहले धमकी दी फिर लगा दी आग, जानें मामला
Next Article Car Falls In Rupin River Car Falls In Rupin River : अनियंत्रित गाड़ी सीधे उफनती नदी में जा गिरी! ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे खींचा बाहर, बचाई जान, देखें VIDEO

You Might Also Like

Chhattisgarh Revenue Cases
छत्तीसगढ़

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश

19/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

CG DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता

19/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीतिराज्य

शराब घोटाले में चैतन्य 5 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड पर, 23 तक होगी पूछताछ

19/08/2025
छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: सात अधिकारियों के तबादले, उपाध्याय बने दुर्ग के प्रभारी जेडी

19/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?