CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Cabinet Meeting Update : कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय, धान खरीदी से लेकर आवास योजनाओं तक बड़े प्रावधान मंजूर

CG Cabinet Meeting Update : कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय, धान खरीदी से लेकर आवास योजनाओं तक बड़े प्रावधान मंजूर

By Newsdesk Admin 14/11/2025
Share
CG Cabinet Meeting Update
CG Cabinet Meeting Update

सीजी भास्कर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में गुरुवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक (CG Cabinet Meeting Update) में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कृषि, उद्योग, आवास, खेल और प्रशासनिक सुधार से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contents
CG Cabinet Meeting Update विभागीय पुनर्गठन की मंजूरीEWS–LIG के लिए नए प्रावधाननवा रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट संघ को लीज पर

मंत्रिपरिषद ने खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसलों का उपार्जन पूर्ववत प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PSS) के तहत करने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत खरीफ में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन तथा रबी में चना, सरसों और मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे मंडियों में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है और किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होता है।

CG Cabinet Meeting Update विभागीय पुनर्गठन की मंजूरी

कैबिनेट ने शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करते हुए दो अहम निर्णय लिए जिसमें सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में विलय किया जाएगा। बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में किया जाएगा। सरकार का दावा है कि यह कदम ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा और प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल बनाएगा।

धान खरीदी के लिए 15,000 करोड़ की प्रत्याभूति पुनर्वेधित, 11,200 करोड़ अतिरिक्त स्वीकृत किए है। मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2024–25 के लिए स्वीकृत 15,000 करोड़ रुपये की शासकीय प्रत्याभूति को 2025–26 के लिए पुनर्वेधित किया। साथ ही विपणन संघ को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संचालित करने हेतु 11,200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सरकार ने कहा है कि इस कदम से खरीदी व्यवस्था निर्बाध चलेगी और किसानों को भुगतान में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

EWS–LIG के लिए नए प्रावधान

दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना और नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना के नियमों में संशोधन कर पात्रता संबंधी दो महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े गए—

  1. यदि EWS और LIG श्रेणी के भवन/फ्लैट तीन बार विज्ञापन के बाद भी अविक्रित रहते हैं, तो उन्हें किसी भी आय वर्ग के हितग्राही को बेचा जा सकेगा। हालांकि ऐसे खरीदार अनुदान के पात्र नहीं होंगे।
  2. एकल व्यक्ति, संस्था या विभाग द्वारा Bulk Purchase का प्रस्ताव आने पर एक से अधिक भवन बेचे जा सकेंगे, लेकिन उन्हें भी अनुदान नहीं मिलेगा।

सरकार का कहना है कि इन संशोधनों से अविक्रित भवनों की बिक्री बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचेगा।

नवा रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट संघ को लीज पर

मंत्रिपरिषद ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर को दीर्घकालीन लीज पर छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को हस्तांतरित करने का निर्णय भी लिया। सरकार का मानना है कि इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और राज्य में राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मैचों की संख्या बढ़ेगी।

You Might Also Like

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

Kanker Sand Mining Raid : रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 99 वाहन जब्त, प्रशासन ने वसूला 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Newsdesk Admin 14/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

सीजी भास्कर 7 अप्रैल : Janjgir Champa News…

Manipur violence 2026 : मणिपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात 5 महीने की बच्ची समेत दो मासूमों की हत्या, भड़की हिंसा के बाद 5 जिलों में ‘डिजिटल कर्फ्यू’

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मणिपुर की वादियों में…

Donald Trump Iran Threat : ‘आज कयामत की रात है… एक प्राचीन सभ्यता का अंत होने जा रहा है’, ईरान पर ट्रंप का अब तक का सबसे खौफनाक अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट)…

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के…

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Bhilai Satta King Arrest : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

07/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

07/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?